UPI के यूजर्स की संख्या हो सकती है दोगुनीः RBI

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा है कि UPI के यूजर्स की संख्या दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। UPI का मौजूदा बेस लगभग 40 करोड़ यूजर्स का है

UPI के यूजर्स की संख्या हो सकती है दोगुनीः RBI

विदेश में भी इस पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • UPI का मौजूदा बेस लगभग 40 करोड़ यूजर्स का है
  • दुनिया में भारत डिजिटल तरीके से सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश है
  • विदेश में भी इस पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा है
विज्ञापन

देश में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल तरीके से पेमेंट्स का दायरा तेजी से बढ़ा है। इसमें यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की बड़ी हिस्सेदारी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा है कि UPI के यूजर्स की संख्या दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। UPI का मौजूदा बेस लगभग 40 करोड़ यूजर्स का है। 

RBI के डिप्टी गवर्नर, T Rabi Sankar ने Global Inclusive Finance India Summit में बताया, "UPI के एक्टिव यूजर्स लगभग 40 करोड़ हैं। हमारा टारगेट इसके लिए एक अरब यूजर्स का है। इसके लिए काफी गुंजाइश है और हमें एक लंबी यात्रा करने की जरूरत है।" उन्होंने कहा कि डिजिटल तरीके से पेमेंट के विस्तार ने देश में बड़ा बदलाव किया है। Rabi Sankar ने बताया कि डिजिटल पेमेंट्स में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी से ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) में 0.3 प्रतिशत की ग्रोथ हो सकती है। उन्होंने केन्या का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की तुलना में केन्या में प्रति व्यक्ति डिजिटल ट्रांजैक्शंस लगभग दोगुनी हैं। 

UPI को ऑपरेट करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के प्रमोटर्स में RBI शामिल है। भारत में कुल डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक की है। दुनिया में भारत डिजिटल तरीके से सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश है। विदेश में भी कुछ देशों में इस पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन देशों में भूटान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस, श्रीलंका, फ्रांस और सिंगापुर शामिल हैं। इससे इन देशों की यात्रा करने वाले भारतीयों को आसानी से पेमेंट करने की सुविधा मिलती है। 

NPCI ने UPI ट्रांजैक्शंस के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का विकल्प भी दिया है। NPCI ने बताया था कि इससे यूजर्स को UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस को फेस या फिंगरप्रिंट के जरिए ऑथेंटिकेट करने की अनुमति मिलेगी। इसमें छह डिजिट के PIN का इस्तेमाल नहीं करना होगा। हालांकि, UPI के जरिए पेमेंट्स को ऑथेंटिकेट करने के लिए PIN के इस्तेमाल के मौजूदा तरीके की भी अनुमति जारी रहेगी। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से डिवाइस के जरिए होने वाले फेस और फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन से ट्रांजैक्शंस पहले से आसान हो जाएंगी। इससे पहले UPI के जरिए की जाने वाली पेमेंट्स के लिए ट्रांजैक्शन वैल्यू की लिमिट को बढ़ाया गया था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »