Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट

Vivo S2 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट

Vivo S2 को भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Vivo S2 की सेल आज से लाइव है
  • स्मार्टफोन को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है
  • चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 4,500 रुपये तक का ऑफ
विज्ञापन

Vivo S2 आज से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन को हाल ही में 7050mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 6.83-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है और ये MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर पर काम करता है। फोन की एक और खासियत इसका 32MP सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस को IP68 + IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी प्राप्त है। फोन को सब-40,000 रुपये के सेगमेंट में पेश किया गया है, जो हाल के समय में सबसे ज्यादा गर्माया हुआ सेगमेंट है। यहां हम Vivo S2 की कीमत और लॉन्च ऑफर्स के साथ-साथ इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।

Vivo S2 को Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके सेल आज, यानी 11 अगस्त से शुरू हो चुकी है। फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB+128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 39,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है।

कुछ शुरुआती ऑफर्स भी हैं, जिसमें कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल से फोन खरीदने पर 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा, 4,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस और HDFC Bank, Axis Bank या SBI Bank के क्रेडिट कार्ड के जरिए EMI ट्रांजेक्शन पर 4,500 रुपये और फुल स्वाइप ट्रांजेक्शन पर 2,250 रुपये का ऑफ मिलेगा। 

Vivo S2 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 7050mAh बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी दिया है, जिससे जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त वर्चुअल RAM का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए Vivo S2 में डुअल 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, OTG, GPS और GLONASS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। फोन की मोटाई 7.99 mm और वजन 197-199 ग्राम (वेरिएंट्स के हिसाब से) है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »