TCS को लगा झटका, ट्रेड सीक्रेट से जुड़े मामले में देना होगा 19 करोड़ डॉलर से ज्यादा का हर्जाना

यह मामला छह वर्ष पहले कंप्यूटर साइंसेज कॉरपोरेशन (CSC) ने दायर किया था, जिसका बाद में DXC Technology के साथ मर्जर हो गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2025 20:11 IST
ख़ास बातें
  • TCS को अमेरिका में एक मामले में 19.4 करोड़ डॉलर का हर्जाना देना होगा
  • यह मामला ट्रेड सीक्रेट्स के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है
  • TCS ने बताया है कि वह इस फैसले को लेकर अपने विकल्पों पर विचार कर रही है

अमेरिका में कंपनी को ट्रेड सीक्रेट्स के गलत इस्तेमाल के लिए दोषी पाया था

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर मेकर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को अमेरिका में एक मामले में लगभग 19.4 करोड़ डॉलर का हर्जाना देना होगा। यह मामला ट्रेड सीक्रेट्स के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है। यूनाइटेड स्टेट्स कोर्ट ऑफ अपील्स ने कंपनी के खिलाफ यह फैसला दिया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष अमेरिका के एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने TCS को ट्रेड सीक्रेट्स के गलत इस्तेमाल के लिए दोषी पाया था। इसके लिए कंपनी को 19.4 करोड़ डॉलर का हर्जाना चुकाने का ऑर्डर दिया गया था। TCS ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है, "हम यह सूचना देना चाहते हैं कि यूनाइडेड स्टेट्स कोर्ट ऑफ अपील्स ने इस मामले में एक प्रतिकूल फैसला दिया है और हर्जाने पर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश की पुष्टि की है।" 

यह मामला छह वर्ष पहले कंप्यूटर साइंसेज कॉरपोरेशन (CSC) ने दायर किया था, जिसका बाद में DXC Technology के साथ मर्जर हो गया था। CSC ने आरोप लगाया था कि TCS ने उसके सॉफ्टवेयर का लाइसेंस Transamerica की एक सब्सिडियरी को दिए जाने के बाद उसका गलत इस्तेमाल किया है। इस मामले में कहा गया था कि दो अरब डॉलर की डील के हिस्से के तौर पर TCS में गए Transamerica के वर्कर्स को मिले सॉफ्टवेयर एक्सेस का कंपनी ने गलत इस्तेमाल किया था। इससे TCS को CSC के कॉम्पिटिशन में एक इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म बनाने में मदद मिली थी। 

TCS ने बताया है कि वह इस फैसले को लेकर विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। इनमें उपयुक्त कोर्ट के सामने रिव्यू और अपील का निवेदन शामिल है। कंपनी का कहना है कि वह अपने पक्ष को मजबूत तरीके से रखना चाहती है। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में TCS का नेट प्रॉफिट 5.4 प्रतिशत घटा है। इसका कारण असाधारण रिस्ट्रक्चरिंग खर्च है। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट घटकर लगभग 12,075 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछली तिमाही में यह 12,760 करोड़ रुपये था। दूसरी तिमाही में कंपनी ने लगभग 1,135 करोड़ रुपये का असाधारण खर्च किया है। यह खर्च रिस्ट्रक्चरिंग से जुड़ा है। पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 3.7 प्रतिशत बढ़कर 65,799 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। दूसरी तिमाही में TCS की कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू लगभग 10 अरब डॉलर की है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.