TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पिछली तिमाही में कंपनी नेट आधार पर 4,258 वर्कर्स को जोड़ा है। पिछले महीने के अंत में TCS के पास कुल 5,98,056 वर्कर्स थे। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर के सेकेंड इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की है

TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पिछले महीने के अंत में कंपनी के पास कुल 5,98,056 वर्कर्स थे

ख़ास बातें
  • पिछली तिमाही में TCS को 13,884 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट मिला है
  • सितंबर तिमाही में कंपनी नेट आधार पर 4,258 वर्कर्स को जोड़ा है
  • पिछले महीने के अंत में TCS के पास कुल 5,98,056 वर्कर्स थे
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का इस वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 15 प्रतिशत बढ़ा है। पिछली तिमाही में TCS ने 13,884 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल किया है। Tata Group की इस कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी सर्विसेज के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर की अवधि में TCS का ऑपरेशंस से रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 73,188 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 65,799 करोड़ रुपये का था। पिछली तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन लगभग 24 प्रतिशत और नेट मार्जिन लगभग 19 प्रतिशत का है। TCS के कुल रेवेन्यू में AI से जुड़ी सर्विसेज की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से अधिक हो गई है। 

पिछली तिमाही में TCS की कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू लगभग 9.6 अरब डॉलर की है। देश में प्राइवेट सेक्टर में बड़ी संख्या में रोजगार देने वाली कंपनियों में शामिल TCS ने बताया है कि सितंबर तिमाही में उसे बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेगमेंट्स से अधिक ग्रोथ मिली है। पिछली तिमाही में कंपनी नेट आधार  पर 4,258 वर्कर्स को जोड़ा है। पिछले महीने के अंत में TCS के पास कुल 5,98,056 वर्कर्स थे। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर के सेकेंड इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की है। 

TCS कई इंडस्ट्रीज में क्लाइंट्स के साथ AI प्लेटफॉर्म तैयार करने और बिजनेस प्रोसेसेज में AI को इंटीग्रेट करने के लिए कार्य कर रही है। देश में इसने कुछ सॉवरेन AI प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए हैं। कंपनी का अनुमान है कि एंटरप्राइसेज में AI एजेंट्स की हिस्सेदारी बढ़ेगी। कंपनी की वर्कफोर्स के समान AI एजेंट्स को लगाया जा सकता है। कुछ महीने पहले कंपनी के चेयरमैन, N Chandrasekaran ने कहा था कि IT इंडस्ट्री के लिए AI एक बहुत महत्वपूर्ण मौका है। यह टेक्नोलॉजी में पिछले बड़े बदलावों से आगे निकल गया है। उन्होंने कहा कि भू-राजनितिक अस्थिरता और इकोनॉमिक उतार-चढ़ाव के बीच कंपनियां एफिशिएंसी, प्रोडक्टिविटी और मजबूती को प्रायरिटी दे रही हैं। इन कोशिशों में AI का महत्व बढ़ा है। चंद्रशेखरन ने बताया था कि AI से सॉफ्टवेयर को डिवेलप और मेंटेन करने का तरीका बदल रहा है। इस प्रोसेस के कई हिस्सों में मानवीय कोशिश की मात्रा कम हुई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »