• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स

Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स

Electric GLC की असेंबलिंग Mercedes Benz की महाराष्ट्र में चाकन की फैक्टरी में की जाएगी। यह कंपनी के नेक्सेट-जेनरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करने वाली देश में इसकी पहली SUV है

Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स

इसमें हाई कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ कंपनी की नई EV टेक्नोलॉजी पेश हो सकती है
  • इसमें फास्ट चार्जिंग की कैपेबिलिटी और एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं
  • देश में अगले महीने मर्सिडीज की Electric GLC को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

लग्जरी कार मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली मर्सिडीज बेंज की Electric GLC को भारत में जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए कंपनी को बुकिंग खुलने के 36 घंटों के अंदर 650 से ज्यादा एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) मिले हैं। Electric GLC को 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक SUV की असेंबलिंग Mercedes Benz की महाराष्ट्र में चाकन की फैक्टरी में की जाएगी। यह कंपनी के नेक्सेट-जेनरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करने वाली देश में इसकी पहली SUV है। देश में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग), Brendon Sissing ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च से पहले कंपनी को 650 से ज्यादा EOI मिले हैं। कंपनी ने Electric GLC के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ मर्सिडीज बेंज की नई EV टेक्नोलॉजी को देश में लाया जा सकता है। इसमें हाई कैपेसिटी वाली बैटरी, फास्ट चार्जिंग की कैपेबिलिटी और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल होंगे। Electric GLC के इंटरनेशनल वर्जन में 94 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की WLTP रेंज 700 किलोमीटर से अधिक की है। देश में कुछ महीने पहले Mercedes ने CLA EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक सेडान के CLA 200 वेरिएंट का प्राइस लगभग 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम), CLA 250+ वेरिएंट का 59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और लॉन्च एडिशन का 64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

CLA 200 वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 542 किलोमीटर और CLA 250+ वेरिएंट की लगभग 792 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 85 kWh की बैटरी और रियर माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 268 hp की पावर और 335 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। यह बैटरी 240 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे सिर्फ 20 मिनटों तक चार्ज कर लगभग 400 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।  CLA EV सिर्फ 6.7 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड को पकड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को Polar White, Clear Blue, Cosmic Black, Patagonia Red और Alpine Grey कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। CLA 200 का डिजाइन कूपे जैसा है और इसमें एयरोडायनैमिक एफिशिएंसी पर जोर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »