HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन

यह फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी से चलता है। इसके साथ ही इसमें Sarvam AI सपोर्ट भी दिया गया है।

HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन

Photo Credit: HMD

HMD Vibe2 Pro 5G फोन में Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट लगा है।

ख़ास बातें
  • सेल में इसे 5,142 रुपये की तीन मासिक किश्तों पर भी खरीद सकते हैं।
  • HMD Vibe2 Pro 5G में 6.78 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।
विज्ञापन

HMD Vibe2 Pro 5G भारत में आज से सेल पर जा रहा है। Flipkart Big Billion Days Sale में इसे खरीदा जा सकेगा। खास बात यह कि फोन को सेल के दौरान डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। HMD Vibe2 Pro 5G में धांसू फीचर्स मिलते हैं। फोन में 64MP का Sony सेंसर वाला मेन कैमरा दिया गया है। यह फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी से चलता है। इसके साथ ही इसमें Sarvam AI सपोर्ट भी दिया गया है। यानी यह एक अफॉर्डेबल फोन है जो फुल पैकेज बनकर आता है। आइए जानते हैं HMD Vibe2 Pro 5G सेल में फोन को FBBD ऑफर के तहत किस कीमत में खरीदा जा सकता है। 

HMD Vibe2 Pro 5G Sale Price India

HMD Vibe2 Pro 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। फोन को Flipkart से खरीदा जा सकेगा। फोन यूं तो 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन इसे डिस्काउंट प्राइस के साथ खरीदने का मौका दिया गया है। फोन का 6GB+128GB वेरिएंट यूं तो MRP 29,999 में लॉन्च किया गया था। लेकिन लिस्ट प्राइस 15,999 है। मगर आप फोन को इससे भी सस्ते में खरीद सकते हैं। 

HMD Vibe2 Pro 5G FBBD Sale Bank Offer

HMD Vibe2 Pro 5G फोन को अगर HDFC बैंक, या SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड, या डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन से खरीदते हैं तो 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यानी 14,999 रुपये में इसे पा सकते हैं। फोन को EMI पर खरीदने का ऑप्शन भी है। इसे 5,142 रुपये की मासिक अदायगी पर भी खरीद सकते हैं। तीन महीने की मासिक किश्त का ऑप्शन ग्राहक को दिया जा रहा है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर, यूएसपी केबल, सिम इजेक्टर पिन, और एक जैली केस भी दिया गया है। 

HMD Vibe2 Pro 5G Features, Specifications

HMD Vibe2 Pro 5G में 6.78 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह 1080x2460 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट लगा है। जिसके साथ में 8GB तक रैम, और 128GB तक स्टोरेज दी गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करता है। 

HMD Vibe2 Pro 5G कैमरा देखें तो फोन में रियर साइड में डुअल कैमरा मिलता है। मेन सेंसर 64MP का है जो कि Sony IMX682 सेंसर है। साथ में 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। फोन में LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

फोन में 6000mAh की बैटरी है। साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.1, GPS/AGPS/Galileo, USB Type-C, WiFi 802.11 a/b/g/n/ac का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »