Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 अब सभी यूजर्स के लिए लाइव हो गई है। स्मार्टफोन, TV, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी में बैंक ऑफर, No Cost EMI और दूसरी डील्स मिल रही हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर ऑफर्स.

ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आज से सभी ग्राहकों के लिए लाइव
  • Samsung, Vivo, Realme और Poco फोन पर मिल रही बड़ी छूट
  • Axis-ICICI कार्ड से भुगतान पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट
विज्ञापन

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आज से सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो गई है। कई दिनों से इस फेस्टिव सेल का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अब Early Access का दौर खत्म हो चुका है और आम ग्राहक भी स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान तक पर मिल रही डील्स का फायदा उठा सकते हैं। इस बार Flipkart ने अलग-अलग कैटेगरी में बड़ी संख्या में प्रोडक्ट्स पर Festive कीमतें पेश की हैं। खासतौर पर मोबाइल फोन पर Samsung, Vivo, Realme और Poco जैसे ब्रांड्स के कई मॉडल आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा योग्य Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से भुगतान पर 10% तक की तत्काल छूट, No Cost EMI, Exchange Offers और SuperCoins जैसे फायदे भी मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन में कोई बड़ा सामान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Flipkart की यह सेल आपके लिए खास हो सकती है।

सेल में आम ग्राहकों के लिए एक्सेस 9 अक्टूबर से है, जबकि Flipkart Plus, BLACK और कुछ योग्य Flipkart Credit Card ग्राहकों को 8 अक्टूबर से Early Access मिल रहा है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो Axis Bank और ICICI Bank के योग्य कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा SuperMoney पर पहली ट्रांजैक्शन में 10% तक की बचत, No Cost EMI, Flipkart Pay Later और SuperCoins जैसे ऑप्शन भी दिए गए हैं।

स्मार्टफोन की बात करें तो इस सेल में कई बड़े मॉडल पर डील्स सामने आई हैं। Samsung Galaxy S25 ₹57,999, Samsung Galaxy S25 FE ₹46,999, Realme P4x 5G ₹22,999, Realme P4 Power 5G ₹29,999, Realme P4s 5G ₹31,999 और Realme P4 5G ₹29,999 में मिल रहे हैं। वहीं Vivo T5x 5G ₹24,999, Vivo T5 Pro 5G ₹30,999, Vivo T4 Lite 5G ₹15,999 और Vivo T5e ₹12,999 में उपलब्ध हैं।

Poco के फोन पर भी बड़ी डील्स हैं। Poco C81x की कीमत ₹11,999 से शुरू होती है, जबकि Poco M8x ₹17,999, Poco M8 Power ₹20,999, Poco X8 ₹24,999, Poco X8 Power ₹29,999, Poco X8 Pro ₹33,999 और Poco X8 Pro Max ₹42,999 से शुरू हो रहे हैं। ये Festive कीमतें ऑफर्स के साथ दी गई हैं।

Flipkart की इस सेल में सिर्फ मोबाइल ही नहीं, बQल्कि TV, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, TWS ईयरबड्स, गेमिंग कंसोल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी डील्स मिल रही हैं। TV और होम अप्लायंसेज में Smart TV, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और किचन अप्लायंसेज शामिल हैं। Flipkart ने इन कैटेगरी में कीमतों में कटौती के साथ Exchange Offers और No Cost EMI जैसे ऑप्शन भी दिए हैं।

Flipkart ने इस साल AI आधारित Shopping Experience, SuperCoin Funfair और BBD Specials जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं। वहीं Discount Pass के जरिए कुछ कैटेगरी में एक्स्ट्रा प्राइस कट का फायदा उठाया जा सकता है। हालांकि किसी भी फोन या प्रोडक्ट की इफेक्टिव कीमत बैंक ऑफर, एक्सचेंज और भुगतान के तरीके पर निर्भर कर सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »