Jio ने आज IMC 2026 में स्मार्ट ग्लासेज और ईयरबड्स को शोकेस कर दिया है।
Photo Credit: Gadgets 360
ऑडियो वर्जन वाले जियो स्मार्ट ग्लासेज में स्टेनलेस स्टील फ्रेम दिया गया है।
आज से इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 शुरू हो गया है और यह 10 अक्टूबर, 2026 तक जारी रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में IMC 2026 का आयोजन हो रहा है। आज पहले दिन Jio ने अपने नए आगामी प्रोडक्ट्स को इस इवेंट के दौरान पेश किया है, जिनमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ जबरदस्त AI फीचर्स को इंटीग्रेट किया गया है। जियो के बूथ पर एआई वाले स्मार्ट ग्लासेज और एआई से लैस ईयरबड्स को शोकेस किया गया।
इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026
आज Jio ने अपने आगामी AI वियरेबल्स प्रोडक्ट्स को इस इवेंट में शोकेस किया है, जिसमें कई एआई ग्लासेज और एआई ईयरबड्स शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि ईयरबड्स लाइव नेविगेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट करेंगे, जिससे आप बात करते हुए किसी जगह की लोकेशन की जानकारी पा सकेंगे और बिना फोन खोले उस जगह पहुंच पाएंगे। इसी प्रकार जियो के स्मार्ट ग्लासेस UPI पेमेंट समेत कई एडवांस फीचर्स का सपोर्ट करेंगे। जियो के स्मार्ट ग्लासेज कैमरा और सिर्फ ऑडियो वर्जन के विकल्प में आएंगे।
ऑडियो वर्जन वाले जियो स्मार्ट ग्लासेज में स्टेनलेस स्टील फ्रेम दिया गया है। देखने में ये ग्लासेस बिलकुल सामान्य नजरों वाले चश्मे जैसे दिखते हैं। इनमें कोई भी वायर दी हुई नजर नहीं आती है। इन ग्लासेज को पहनने के बाद आप जैसे ही हेल्लो जियो बोलते हैं तो जियो एआई एक्टिव हो जाता है और आप एआई से बात कर सकते हैं, सवाल कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।
कैमरा वाले जियो ग्लासेस में विजुअल इंटेलीजेंस मिलता है। इसमें भी आप हेल्लो जियो बोलकर एआई से बात कर सकते हैं, सवाल कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन ग्लासेज के जरिए यूपीआई पेमेंट भी कर सकते हैं। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपना फोन बाहर निकालने की जरूरत नहीं होगी और सारा काम बिना फोन निकाले हो जाएगा।
Jio स्मार्ट ग्लासेज और ईयरबड्स कब होंगे पेश
Jio ने फिलहाल इन AI वियरेबल्स जैसे कि स्मार्ट ग्लासेज और ईयरबड्स को IMC 2026 में शोकेस किया है। कंपनी आधिकारिक तौर पर इस साल के आखिर तक दिसंबर में स्मार्ट ग्लासेज और ईयरबड्स को पेश कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला