टेस्ला के पास मॉडल Y के दो वेरिएंट्स - Premium RWD और L Premium AWD हैं। देश में कुछ महीने पहले कंपनी ने मॉडल Y L को भी लॉन्च किया था। कंपनी के मॉडल Y L का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
देश में कुछ महीने पहले कंपनी ने मॉडल Y L को भी लॉन्च किया था
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tesla की भारत में सेल्स में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले वर्ष सितंबर से टेस्ला के Model Y की डिलीवरी 1,000 यूनिट्स से ज्यादा की हो गई है। देश में बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने सितंबर में 291 यूनिट्स के साथ अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स हासिल की है।
देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स का मार्केट में सेल्स 35,048 यूनिट्स की रही है। इस मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह लगभग 95.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में Tata Motors का 14,792 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला रैंक बरकरार है। लग्जरी इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के सेगमेंट में सितंबर में BMW का 502 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला स्थान है। टेस्ला ने Mercedes Benz को पीछे छोड़कर दूसरा रैंक हासिल किया है। सितंबर में Mercedes-Benz की बिक्री 125 यूनिट्स की रही है।
टेस्ला को बड़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष जुलाई में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, कंपनी की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। इसके पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं। देश में पिछले वर्ष कंपनी ने 226 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी के शोरूम दिल्ली, गुरूग्राम, बेंगलुरु और हैदराबाद में हैं। टेस्ला के पास मॉडल Y के दो वेरिएंट्स - Premium RWD और L Premium AWD हैं। देश में कुछ महीने पहले कंपनी ने मॉडल Y L को भी लॉन्च किया था।
कंपनी के मॉडल Y L का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। टेस्ला ने इसके लिए फाइनेंस प्लान की भी पेशकश की है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। कंपनी के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है। टेस्ला का दावा है कि मॉडल Y L लगभग पांच सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए सेंकेंड रो में बेल्टलाइन एयरबैग्स और थर्ड रो में साइड एयरबैग्स दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत