Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Infinix GT 50 Pro की 6,500 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है

Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Photo Credit: Infinix

इस वर्ष अप्रैल में इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • Infinix GT 50 Pro में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
  • Infinix GT 50 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का गेमिंग पर फोकस्ड नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Infinix GT 50 Pro में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले हो सकता है। इसके साथ गेमिंग से जुड़ी एक्सेसरीज को भी पेश किया जा सकता है। इस वर्ष अप्रैल में Infinix GT 50 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट है। 

Infinix ने बताया है कि भारत में Infinix GT 50 Pro को इस महीने लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने Infinix GT 50 Pro के लॉन्च की तिथि का खुलासा करने के लिए एक कैम्पेन शुरू किया है। इसमें Infinix की वेबसाइट पर यूजर्स को क्लिक कर एक मीटर को आगे बढ़ाना होगा। इस पर प्रत्येक क्लिक से संख्या बढ़ जाएगी। Infinix ने बताया है कि यह कम्युनिटी तय टारगेट पर पहुंचने के बाद Infinix GT 50 Pro के लॉन्च की तिथि की जानकारी दी जाएगी। 

Infinix GT 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाल इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। Infinix GT 50 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.59 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Infinix ने इस स्मार्टफोन के लिए तीन वर्ष के OS अपग्रेड और पांच वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। देश में पिछले महीने Infinix Hot 70 Pro 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »