Tata Motors की SUV सेल्स 20 लाख से पार, डिस्काउंट साथ जश्न मना रही कंपनी

टाटा मोटर्स के SUV मॉडल्स पर 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसकी Safari का प्राइस 15.49 लाख रुपये और Harrier का 14.99 लाख रुपये से शुरू होगा

Tata Motors की SUV सेल्स 20 लाख से पार, डिस्काउंट साथ जश्न मना रही कंपनी

कंपनी के SUV मॉडल्स पर 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा

ख़ास बातें
  • कंपनी की Safari का प्राइस घटकर 15.49 लाख रुपये हो गया है
  • यह इस सेगमेंट में Curvv और Curvv EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है
  • EV सेगमेंट में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कंपनी का पहला स्थान है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की SUV की बिक्री 20 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इस उपलब्धि पर कंपनी ने अपनी SUV की रेंज पर डिस्काउंट की घोषणा की है। इसमें Harrier और Safari के शुरुआती प्राइसेज घटाना शामिल है। 

टाटा मोटर्स के SUV मॉडल्स पर 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसकी Safari का प्राइस 15.49 लाख रुपये और  Harrier का 14.99 लाख रुपये से शुरू होगा। कंपनी ने बताया कि उसकी प्रत्येक SUV का इस उपलब्धि तक पहुंचने में योगदान है। कस्टमर्स की उम्मीदों को पूरा करने के लिए टाटा मोटर्स का सेफ्टी, डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर फोकस है। यह जल्द ही इस सेगमेंट में Curvv और Curvv EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, Vivek Srivatsa ने कहा, "हमारी सफलता प्रत्येक कस्टमर सेगमेंट के लिए सही SUV पेश करने में है।" 

कंपनी की तमिलनाडु में एक फैक्टरी लगाने की योजना है। इस फैक्टरी में Jaguar Land Rover (JLR) ब्रांड के तहत लग्जरी कारों की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश में JLR की बिक्री 81 प्रतिशत बढ़ी है। इस फैक्टरी में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। इससे पहले टाटा मोटर्स और JLR ने JLR के इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म की लाइसेंसिंग के लिए एग्रीमेंट किया था। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल टाटा मोटर्स के आगामी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में किया जाएगा। JLR की Range Rover और Defender जैसी SUV की देश में बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके Discovery Sport और Range Rover Evoque जैसे मॉडल्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

हाल ही में टाटा मोटर्स ने EV के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्शन को बढ़ाने के लिए Shell के साथ टाई-अप किया था। ब्रिटेन की ऑयल और गैस कंपनी Shell के देश में फ्यूल स्टेशंस पर ये चार्जिंग स्टेशंस लगाए जाएंगे। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। टाटा मोटर्स के EV कस्टमर्स Tata Power के EV चार्जर्स के साथ ही थर्ड-पार्टी EV चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। टाटा पावर के पास 8,000 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशंस हैं। EV सेगमेंट में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कंपनी का पहला स्थान है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »