Nothing की Headphone (1) के लॉन्च की तैयारी, 1,040mAh हो सकती है बैटरी

इन हेडफोन में 1,040 mAh की बैटरी ANC को ऑफ कर 80 घंटे तक का प्लेबैक और ANC को ऑन कर 35 घंटे तक का प्लेबैक दे सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जून 2025 21:29 IST
ख़ास बातें
  • वायरलेस ऑडियो के लिए ये हेडफोन्स AAC, SBC और LDAC को सपोर्ट करेंगे
  • इनमें एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) 42 dB तक है
  • इन हेडफोन को Bluetooth के जरिए कनेक्ट किया जा सकेगा

ये हेडफोन्स AAC, SBC और LDAC को सपोर्ट करेंगे

स्मार्टफोन्स और वियरेबल्स के सेगमेंट की नई फर्मों में शामिल Nothing के पहले ओवर-ईयर हेडफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इनमें ऑडियो ब्रिटेन के लोकप्रिय ब्रांड 'sound by KEF' का हो सकता है। इन हेडफोन्स में लगभग 40 mm डायनैमिक ड्राइवर्स के आसपास साउंड सेटअप हो सकता है। 

Android Headlines की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन ईयरफोन्स का साइज 173.85 x 78 x 189.25 mm और भार लगभग 329 ग्राम का है। Nothing Headphone (1) का चार्जिंग केस 220 x 220 x 52 mm और भार लगभग 264 ग्राम का हो सकता है। इसमें एडैप्टिव बास एनहांसमेंट, स्पैटिअल ऑडियो और 8-बैंड कस्टम EQ सेटिंग्स हो सकते हैं। वायरलेस ऑडियो के लिए ये हेडफोन्स AAC, SBC और LDAC को सपोर्ट करेंगे। ये स्टैंडर्ड और हाई-रिजॉल्यूशन दोनों ऑडियो कोडेक्स के लिए होगा। इनमें एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) 42 dB तक है और 2,000 Hz फ्रीक्वेंसी रेंज और एक ट्रांसपेरेंसी मोड को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

इन हेडफोन में 1,040 mAh की बैटरी ANC को ऑफ कर 80 घंटे तक का प्लेबैक और ANC को ऑन कर 35 घंटे तक का प्लेबैक दे सकती है। Nothing का दावा है कि इसकी बैटरी को पांच मिनट चार्ज कर पांच घंटे तक प्लेबैक ANC को ऑफ कर और ANC को ऑन कर 2.4 घंटे तक प्लेबैक देती है। स्मार्टफोन्स के मार्केट में Nothing की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इस फर्म की योजना डिवाइसेज के अन्य सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की है। 

इसके फीचर्स में Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair, डुअल डिवाइस कनेक्शन, एक पर्सनल साउंड प्रोफाइल, फाइंड माय डिवाइस सपोर्ट, गेमिंग या वीडियो के लिए लो लैग मोड और चार्जिंग की स्थिति को दिखाने वाली LED शामिल हैं। इसमें तीन प्रकार के फिजिकल कंट्रोल - रोल मैकेनिज्म, पैडल और एक बटन दिए गए हैं। इन हेडफोन को Bluetooth के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। Android और iOS पर ये Nothing X कम्पैनियन ऐप को सपोर्ट करते हैं। इन हेडफोन के साथ यह फर्म नए ऑडियो सेगमेंट करेगा। इन हेडफोन का प्राइस 300 डॉलर से कम का हो सकता है। Nothing Headphones (1) को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि. इन ईयरफोन को मार्केट में पहले से मौजूद Sony और Xiaomi जैसी कई कंपनियों के ईयरफोन्स से कड़ी टक्कर मिलेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  6. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.