Quick Commerce

Quick Commerce - ख़बरें

  • Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
    Amazon ने भारत में अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस Amazon Now को 300 से ज्यादा शहरों तक विस्तार देने की योजना का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, Amazon Now उसके इतिहास का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ई-कॉमर्स बिजनेस यूनिट बन गया है और इसके ऑर्डर हर तिमाही में दोगुने हो रहे हैं। इस विस्तार के लिए Amazon माइक्रो-फुलफिलमेंट और अर्बन फुलफिलमेंट सेंटर्स का नेटवर्क बढ़ाएगी। फिलहाल यह सर्विस 15 शहरों में उपलब्ध है और करीब 5 करोड़ ग्राहकों तक पहुंच रखती है। कंपनी ने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए Sammaan नाम का नया वेलफेयर प्रोग्राम भी लॉन्च किया है।
  • अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
    Amazon ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस Amazon Now को भारत के 100 शहरों तक विस्तार देने की घोषणा की है। कंपनी इस सर्विस के लिए 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स तैयार कर रही है, जिससे डिलीवरी समय कम किया जा सके। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्रॉसरी, पर्सनल केयर, होम प्रोडक्ट्स और अन्य जरूरी सामान मिनटों में डिलीवर किए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक 16,000 से ज्यादा किसान भी इस नेटवर्क से जुड़ेंगे, जिससे सप्लाई चेन को मजबूत बनाया जाएगा। यह सर्विस अब मेट्रो के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी उपलब्ध होगी।
  • आपको 10 मिनट में नहीं मिलेगी सामान की डिलीवरी, सरकार ने Blinkit, Zomato को दी टाइम लिमिट हटाने की हिदायत 
    लेबर मिनिस्टर Mansukh Mandaviya ने क्विक-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में उन्हें डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को प्रायरिटी देने के लिए कहा है। Blinkit ने इस निर्देश का पालन करते हुए अपनी ब्रांडिंग से 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटा दिया है। इस सेगमेंट की अन्य कंपनियां भी जल्द ही इस निर्देश का पालन कर सकती हैं।
  • 4.3 लाख के iPhone 17, 68 हजार की टिप! Instamart पर 2025 में क्या-क्या हुआ? यहां जानें
    Swiggy के क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart ने 2025 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत में बदलती शॉपिंग आदतों की झलक मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक हैदराबाद यूजर ने एक ही ऑर्डर में 4.3 लाख रुपये के iPhone 17 खरीदे, जबकि साल का टॉप स्पेंडर 22 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है। वहीं, बेंगलुरु से सबसे छोटी 10 रुपये की ऑर्डर भी सामने आई। ये आंकड़े दिखाते हैं कि Instamart अब सिर्फ ग्रॉसरी तक सीमित नहीं रहा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »