• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • गुजरात में सेमीकंडक्टर फैक्टरी लगाएगी अमेरिकी कंपनी Micron, सरकार से मिलेगी फंडिंग

गुजरात में सेमीकंडक्टर फैक्टरी लगाएगी अमेरिकी कंपनी Micron, सरकार से मिलेगी फंडिंग

Micron ने बताया कि केंद्र सरकार और गुजरात सरकार के सहयोग से इस फैक्टरी में 2.75 अरब डॉलर का कुल इनवेस्टमेंट होगा

गुजरात में सेमीकंडक्टर फैक्टरी लगाएगी अमेरिकी कंपनी Micron, सरकार से मिलेगी फंडिंग

अमेरिकी सरकार चिप बनाने वाली कंपनियों को भारत में इनवेस्टमेंट के लिए प्रोत्साहित कर रही है

ख़ास बातें
  • यह देश में कंपनी की पहली फैक्टरी होगी
  • इस फैक्टरी में 2.75 अरब डॉलर का कुल इनवेस्टमेंट होगा
  • इसमें से 50 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत गुजरात सरकार देगी
विज्ञापन
अमेरिकी मेमोरी चिप कंपनी Micron Technology ने बताया है कि वह गुजरात में चिप असेंबली और टेस्टिंग फैक्टरी लगाने में 82.5 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। यह देश में कंपनी की पहली फैक्टरी होगी। इस सप्ताह की शुरुआत में यह रिपोर्ट आई थी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी है। 

Micron ने बताया कि केंद्र सरकार और गुजरात सरकार के सहयोग से इस फैक्टरी में 2.75 अरब डॉलर का कुल इनवेस्टमेंट होगा। इसमें से 50 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत गुजरात सरकार की ओर से मिलेगा। इस फैक्टरी का कंस्ट्रक्शन इस वर्ष शुरू होने की संभावना है और इसका पहला फेज अगले वर्ष के अंत तक शुरू हो सकता है। इसका दूसरा फेज कुछ वर्ष बाद शुरू होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट से लगभग 5,000 जॉब्स मिलेंगी। इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्र सरकार ने Micron की नई सेमीकंडक्टर टेस्टिंग और पैकेजिंग यूनिट की योजना को स्वीकृति दी थी। इस प्रोजेक्ट के लिए बड़े इंसेंटिव की वजह से मंत्रिमंडल से इसे स्वीकृति मिलने की जरूरत थी। अमेरिकी सरकार चिप बनाने वाली कंपनियों को भारत में इनवेस्टमेंट करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। Micron के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी रखने वाले इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया कि यह फैक्टरी गुजरात के साणंद में लगाई जाएगी। 

पिछले महीने एक रिपोर्ट में बताया गया था कि केंद्र सरकार ने Vedanta और ताइवान की Foxconn के ज्वाइंट वेंचर वाले सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए फंड नहीं देने का लगभग फैसला कर लिया है। इससे देश में सिलिकॉन वैली बनाने की बिलिनेयर Anil Agarwal की महत्वाकांक्षा को झटका लगेगा।  

Bloomberg की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस ज्वाइंट वेंचर को 28 नैनोमीटर के चिप्स बनाने के लिए इंसेंटिव नहीं मिलेंगे। सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए सरकार से बड़ी फंडिंग हासिल करने के लिए इस ज्वाइंट वेंचर की ओर से दिया गया आवेदन सरकार की ओर से तय मापदंड को पूरा नहीं करता है। इस प्रोजेक्ट के लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर की तलाश की जा रही है। मेटल्स और माइनिंग से जुड़ी अनिल अग्रवाल की वेदांता पर कर्ज का भारी बोझ है। पिछले वर्ष सितंबर में वेदांता और फॉक्सकॉन ने गुजरात में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले यूनिट का प्लांट लगाने में 19.5 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »