Google ने Stitch प्लेटफॉर्म का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Google
Stitch एक AI बेस्ड सॉफ्टवेयर डिजाइन कैनवस है।
Google ने Stitch प्लेटफॉर्म का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह एक AI बेस्ड डिजाइन टूल है जो कि यूजर्स को ऐप क्रिएट करने और वेब इंटरफेस बनाने की सुविधा देता है, जिसमें सामान्य वायरफ्रेम के बजाय नेचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट का उपयोग होता है। इसमें अब एक नया इनफिनिट कैनवास है जो यूजर्स के आइडिया को शुरुआती सोच से लेकर वर्किंग प्रोटोटाइप तक तैयार होने का सुविधा देता है। नया Stitch कैनवास डिजाइन प्रक्रिया के दौरान यूजर्स की क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए तैयार हुआ है। यहां पर यूजर्स किसी चीज को तैयार करने के लिए पहले अलग-अलग दिशाओं में जाते हैं और फिर एक साथ आते हैं। इससे यूजर्स अपने आइडिया को जैसे कि फोटो, टेक्स्ट या कोड को डायरेक्ट कैनवास पर कॉन्टैक्स्ट के रूप में लाने की सुविधा मिलती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
नया डिजाइन एजेंट
गूगल ब्लॉग के अनुसार, यह कैनवास के एक्सटेंसिव कॉन्टैक्स्ट को एक नए डिजाइन एजेंट के साथ जोड़ा जा रहा है जो पूरे प्रोजेक्ट की ग्रोथ को समझ सकता है। जब आप और ज्यादा डायरेक्शन का पता लगाना चाहते हैं तो नया एजेंट मैनेजर भी है जो कि आपकी ग्रोथ को ट्रैक करता है। इसके साथ ही आपको व्यवस्थित रहते हुए एक साथ कई आइडिया पर काम करने में मदद करता है।
DESIGN.md के साथ डिजाइन सिस्टम
इस बार डिजाइन सिस्टम टूलकिट का विस्तार किया गया है, जिससे आप ज्यादा डीप कॉन्टैक्स्ट के साथ क्रिएट कर पाएं। आप किसी भी URL से आसानी से एक डिजाइन सिस्टम निकाल सकते हैं, या नए DESIGN.md एक एजेंट-फ्रेंडली मार्कडाउन फाइल का उपयोग करके अपने डिजाइन के तरीकों को अन्य डिजाइन और कोडिंग टूल में इंपोर्ट या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। जैसे कि यह आपको अपने डिजाइन को किसी अन्य स्टिच प्रोजेक्ट पर लागू करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे हर बार नए सिरे से शुरुआत करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!