भारत सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों से Aadhaar ऐप को प्री-इंस्टॉल करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे Apple, Samsung और इंडस्ट्री बॉडी MAIT ने लेकर आपत्ति जताई।
Photo Credit: UIDAI
भारत सरकार और बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स के बीच एक नया विवाद सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने जनवरी में Apple, Samsung और Google जैसी कंपनियों से Aadhaar ऐप को स्मार्टफोन्स में पहले से प्री-इंस्टॉल करने पर विचार करने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि इंडस्ट्री बॉडी MAIT (Manufacturers' Association for Information Technology) ने इस सुझाव का विरोध किया है। कुछ ऐसा ही पिछले साल के आखिर में भी देखने को मिला था, जहां भारत में स्मार्टफोन में Sanchar Saathi को प्री-इंस्टॉल किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन इसका बड़े पैमाने पर विरोध देखने को मिला था।
Reuters की रिपोर्ट के अनुसार सरकार का मानना है कि Aadhaar ऐप को फोन में पहले से देने से यूजर्स को इसे अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसकी पहुंच बढ़ेगी। Aadhaar भारत का 12 अंकों वाला यूनिक पहचान सिस्टम है, जो बायोमेट्रिक डेटा से जुड़ा होता है और देश के करोड़ों लोग बैंकिंग, टेलीकॉम और एयरपोर्ट वेरिफिकेशन जैसे कामों में इसका इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन रिपोर्ट बताती है कि MAIT ने सरकार के इस प्रस्ताव को लेकर कई आपत्तियां जताई हैं। इंडस्ट्री का कहना है कि किसी सरकारी ऐप को अनिवार्य रूप से प्री-इंस्टॉल करना यूजर्स के लिए जरूरी नहीं है और इससे “पब्लिक गुड” में खास बढ़ोतरी नहीं होगी। इसके अलावा कंपनियों को भारत और एक्सपोर्ट मार्केट के लिए अलग-अलग प्रोडक्शन लाइन तैयार करनी पड़ सकती है, जिससे लागत बढ़ेगी।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि Apple और Samsung ने इस प्रस्ताव को लेकर सिक्योरिटी और प्राइवेसी से जुड़े सवाल उठाए हैं। हालांकि इन कंपनियों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
MAIT के एक इंटरनल कम्युनिकेशन का हवाला देते हुए इसी रिपोर्ट ने बताया गया है कि UIDAI ने IT मंत्रालय से कहा था कि वह Google, Apple और अन्य स्मार्टफोन कंपनियों से नए Aadhaar ऐप को प्री-इंस्टॉल करने के ऑप्सन पर चर्चा करे। यह कोई सीधा आदेश नहीं था, बल्कि एक प्रस्ताव के तौर पर रखा गया था।
डिजिटल राइट्स ग्रुप Internet Freedom Foundation के फाउंडर अपार गुप्ता ने रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि इस तरह का कदम सरकार के स्मार्टफोन यूसेज पर ज्यादा कंट्रोल की इच्छा को दिखाता है, जो चिंता का विषय हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट