नथिंग ने Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी है और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Photo Credit: Amazon
Nothing Phone 3 में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है
Nothing Phone 3 कंपनी के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में गिना जाता है। Nothing ने अपना यह स्मार्टफोन 2025 में लॉन्च किया था जो अभी तक भी टॉप स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल है। Nothing Phone 3 को इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Amazon ने फोन की खरीद पर जबरदस्त ऑफर दिया है जिससे फोन को लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह छूट 20 हजार से ज्यादा रुपये तक हो सकती है। Nothing Phone 3 बेस्ट ऑफर के बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।
Nothing Phone 3 को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 84,999 रुपये है। लेकिन Amazon पर फोन 29 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रह जाती है। यह कंपनी का सीधा डिस्काउंट है जो पूरे 25 हजार रुपये का है। लेकिन इसे कंपनी और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा।
Nothing Phone 3 को अगर Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरदीते हैं तो फोन पर 3000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन पर कुल मिलाकर 28 हजार रुपये का डिस्काउंट यहां मिल रहा है। यानी एमआरपी से फोन 28 हजार सस्ता खरीदा जा सकता है जो कि इस फोन पर मिलने वाली सबसे बड़ी छूट बन जाती है। और अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज विजिट कर सकते हैं।
Nothing Phone 3 में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260x2800 पिक्सल है। फोन में 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। फोन स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। नथिंग ने Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी है और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Nothing Phone 3 के कैमरा को देखें तो OIS सपोर्ट के साथ रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें दिया गया है। फोन की मोटाई 8.99mm और वजन 218 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?