• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • धरती से टकराने से पहले रोके जाएंगे एस्टेरॉयड! जानिए क्या है Blue Origin का बड़ा मिशन

धरती से टकराने से पहले रोके जाएंगे एस्टेरॉयड! जानिए क्या है Blue Origin का बड़ा मिशन

Blue Origin ने NASA और Caltech के साथ मिलकर NEO Hunter मिशन पर काम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य खतरनाक एस्टेरॉयड्स की पहचान और उनकी दिशा बदलना है।

धरती से टकराने से पहले रोके जाएंगे एस्टेरॉयड! जानिए क्या है Blue Origin का बड़ा मिशन

Photo Credit: Blue Origin

ख़ास बातें
  • Blue Origin और NASA मिलकर एस्टेरॉयड डिफेंस मिशन पर काम कर रहे
  • आयन बीम और टक्कर तकनीक से बदली जाएगी अंतरिक्ष चट्टानों की दिशा
  • Blue Ring प्लेटफॉर्म से डीप स्पेस में किया जाएगा खतरे का आकलन
विज्ञापन

Jeff Bezos की कंपनी Blue Origin अब धरती को अंतरिक्ष खतरों से बचाने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी ने NASA के Jet Propulsion Laboratory और California Institute of Technology के रिसर्चर्स के साथ मिलकर एक नए मिशन पर काम शुरू किया है, जिसका नाम Near Earth Objects (NEO) Hunter रखा गया है। इस मिशन का उद्देश्य ऐसे खतरनाक एस्टेरॉयड्स की पहचान करना और जरूरत पड़ने पर उनकी दिशा बदलना है, ताकि वे पृथ्वी से टकराने से पहले ही रोके जा सकें।

यह मिशन Blue Origin के Blue Ring स्पेसक्राफ्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जो एक मॉड्यूलर सैटेलाइट सिस्टम है। कंपनी के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म एक साथ कई तरह के मिशन को सपोर्ट कर सकता है और लो अर्थ ऑर्बिट से लेकर डीप स्पेस तक ऑपरेट करने में सक्षम है। NEO Hunter इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अंतरिक्ष में संभावित खतरों को ट्रैक और एनालाइज करेगा।

मिशन को दो चरणों में डिजाइन किया गया है। पहले चरण में छोटे-छोटे cubesats को लॉन्च किया जाएगा, जो संदिग्ध एस्टेरॉयड के पास जाकर उसकी संरचना, वजन और घनत्व जैसी जानकारी जुटाएंगे। यह डेटा यह तय करने में मदद करेगा कि उस ऑब्जेक्ट की दिशा बदलने के लिए कौन सा तरीका सबसे प्रभावी रहेगा।

इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो Blue Ring का आयन बीम सिस्टम एक्टिव किया जाएगा। यह तकनीक चार्ज्ड पार्टिकल्स की एक बीम एस्टेरॉयड पर फेंककर उसकी दिशा बदलने की कोशिश करती है। इस तरह का कॉन्सेप्ट पहले भी स्पेस मिशन में इस्तेमाल किया जा चुका है और इसे भविष्य के लिए एक संभावित डिफेंस टेक्नोलॉजी माना जा रहा है।

अगर एस्टेरॉयड बहुत बड़ा या तेज गति वाला हुआ, तो मिशन के दूसरे फेज में “Robust Kinetic Disruption” तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें स्पेसक्राफ्ट सीधे एस्टेरॉयड से टकराएगा ताकि उसकी दिशा बदल सके। इस तरह का प्रयोग NASA पहले DART मिशन में कर चुका है, जहां एक एस्टेरॉयड की कक्षा सफलतापूर्वक बदली गई थी।

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Blue Origin

NEO Hunter मिशन में एक छोटा सैटेलाइट “Slamcam” भी शामिल होगा, जिसे टकराव से पहले रिलीज किया जाएगा ताकि पूरे इम्पैक्ट को रिकॉर्ड किया जा सके और मिशन की सफलता को कन्फर्म किया जा सके।

Blue Origin का कहना है कि Blue Ring जैसे कमर्शियल प्लेटफॉर्म की मदद से कम लागत में भी बड़े और जरूरी स्पेस मिशन पूरे किए जा सकते हैं, जिनमें साइंस, एक्सप्लोरेशन और प्लैनेटरी डिफेंस शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blue Origin, NASA, Asteroid, Space Mission, Jeff Bezos, Space Tech
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »