• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • रोबोट हुआ बेकाबू, रेस्टोरेंट में तोड़ी टेबल और प्लेट, बर्तनों को नीचे फेंका और फिर नाचने लगा

रोबोट हुआ बेकाबू, रेस्टोरेंट में तोड़ी टेबल और प्लेट, बर्तनों को नीचे फेंका और फिर नाचने लगा

ह्यूमनॉइड रोबोट ने रेस्टोरेंट में डांस करते हुए बर्तनों को गिराया और प्लेटों को तोड़ना शुरू कर दिया।

रोबोट हुआ बेकाबू, रेस्टोरेंट में तोड़ी टेबल और प्लेट, बर्तनों को नीचे फेंका और फिर नाचने लगा

Photo Credit: X/@TansuYegen

रोबोट रेस्टोरेंट के अंदर बेकाबू हो गया।

ख़ास बातें
  • रोबोट कई बार मुश्किल भी खड़ी कर देते हैं।
  • रोबोट रेस्टोरेंट के अंदर बेकाबू हो गया।
  • रोबोट रेस्टोरेंट में बर्तनों को गिराया और प्लेटों को तोड़ दिया।
विज्ञापन

रोबोट का उपयोग तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। चाहे फैक्ट्री में काम करना हो या घरों में काम करना हो, बड़ी कंपनियां तेजी से इन्हें अपना रही हैं। आज के समय में रोबोट को इंसानों की जगह काम पर रखा जा रहा है, लेकिन उतना आसान भी नहीं है, क्योंकि रोबोट कई बार मुश्किल भी खड़ी कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर ह्यूमनॉइड रोबोट ने रेस्टोरेंट में डांस करते हुए बर्तनों को गिराया और प्लेटों को तोड़ना शुरू कर दिया और इसके अलावा चॉपस्टिक्स को हवा में उछाला। रोबोट के बेकाबू होने पर रेस्टोरेंट के स्टाफ ने उसे कंट्रोल किया और पकड़ कर दूसरी जगह ले गए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

रोबोट ने तोड़ी प्लेटें और फेंके बर्तन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रोबोट रेस्टोरेंट के अंदर बेकाबू हो गया। रोबोट को प्लेटों को तोड़ते हुए, बर्तनों को गिराते हुए और टॉपस्टिक्स को हवा में उछालते देखा जा सकता है। रोबोट ने इस दौरान ऑरेंज कलर का एप्रन पहना हुआ है जिस पर बड़े अक्षरों में "I'm GOOD" लिखा है, जिससे यह वीडियो और भी मजेदार बन जाता है। उसके फेस पर एक बड़ी एलईडी स्माइल भी है। हालांकि, वीडियो में आगे रोबोट मेज तोड़ देता है और नाचने लग जाता है।

रेस्टोरेंट में रोबोट हुआ बेकाबू

यह वीडियो कैलिफोर्निया के सैन जोस/कूपर्टिनो (बे एरिया) में स्थित हाइडिलाओ हॉट पॉट रेस्टोरेंट का है। ह्यूमनॉइड रोबोट में यह गड़बड़ी डिज्नी-थीम वाले प्रोमो डांस के दौरान आई। हालांकि, इस दौरान कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ और समय रहते रोबोट को कंट्रोल कर लिया गया। उसके बाद रोबोट को रोकने के लिए रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को बीच में आना पड़ा। एक कर्मचारी को रोबोट की गर्दन को पकड़ते हुए अपने फोन को उपयोग करते हुए देखा जा सकता है, जो कि रोबोट के ऐप में कंट्रोल खोज रही थी। आखिर में रोबोट को काबू में करने के लिए तीन कर्मचारियों को लगना पड़ा। इस दौरान वो बार-बार झुक रहे थे, क्योंकि उसके लहराते हाथों से उन्हें चोट लगने का खतरा था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Humanoid Robot, Robot, California, US
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »