फोन में Android 16 आधारित UI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की बात कही गई है।
Photo Credit: X/@evleaks
Samsung Galaxy A57 फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले आ सकता है।
Samsung Galaxy A57 फोन लॉन्च से पहले ही सामने आ गया है। Galaxy A57 का हैंड्स-ऑन वीडियो लीक हो गया है जिसमें फोन के डिजाइन से लेकर खास फीचर्स का खुलासा हो गया है। सैमसंग ने भले ही फोन के अधिकारिक लॉन्च की पुष्टि नहीं की है लेकिन पिछले कुछ दिनों में फोन की प्राइसिंग और रैम-स्टोरेज वेरिएंट्स भी लीक हो चुके हैं। अब ताजा वीडियो से फोन के लॉन्च से पहले ही इसके लुक और स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कैसा दिखता है अपकमिंग Galaxy A57 फोन।
Samsung Galaxy A57 मार्च के अंत में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले फोन का हैंड्स-ऑन वीडियो लीक हो गया है। YouTube पर Maruf Mirzayev द्वारा यह वीडियो जारी किया गया है। इसमें फोन का डिजाइन साफ देखा जा सकता है। लीकर ने इसके परफॉर्मेंस के संबंध में भी काफी कुछ जानकारी दी है। Galaxy A57 में Exynos 1680 चिपसेट बताया गया है। फोन में Android 16 आधारित UI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की बात कही गई है। कहा गया है कि फोन PUBG Mobile भी एक्स्ट्रीम सेटिंग्स पर प्ले कर सकता है जिसमें 60 FPS भी शामिल है।
Samsung Galaxy A57 के स्पेसिफिकेशंस इससे पहले भी कई बार लीक हो चुके हैं। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। फोन में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। इसमें मेटल का फ्रेम और ग्लास का बैक पैनल बताया गया है जो इसे प्रीमियम मिडरेंज फोन बनाता है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus Plus प्रोटेक्शन बताया गया है। फोन स्लिम प्रोफाइल में आने वाला है और इसकी मोटाई 6.9mm बताई गई है।
Galaxy A57 5G का कैमरा भी चर्चा में है। फोन में 50MP मेन कैमरा मिल सकता है। सेकंडरी कैमरा 13MP का, और तीसरा सेंसर 5MP का मैक्रो कैमरा हो सकता है। फोन में 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर आने की संभावना है। फोन में इमेज स्टेबलाइजेशन और बेहतर इमेज प्रोसेसिंग देखने को मिल सकती है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh बताई गई है जिसके साथ 45W चार्जिंग सपोर्ट होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम