Oppo K14 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स

Oppo K14 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

Oppo K14 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स

Photo Credit: Oppo

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • Oppo K14 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • Oppo K14 5G पर चुनिंदा कार्ड्स पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo ने हाल ही में Oppo K14 5G को लॉन्च किया था। भारत में शुक्रवार से इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू की गई है। Oppo K14 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Oppo K14 5G में 6.75 इंच HD+ (720 x 1,570 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Oppo K14 5G का प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये, 6 GB + 256 GB का 19,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 21,999 रुपये का है। Oppo K14 5G को HDFC Bank, ICICI Bank और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कार्ड्स से खरीदने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इस स्मार्टफोन को Prism White, Icy Blue और Prism Violet कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिे की जा रही है। 

Oppo K14 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ (720 x 1,570 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,125 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Oppo K14 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Oppo K14 5G की 7,000 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »