गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वैश्विक टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अग्रणी बनाने के लिए सेमीकंडक्टर को रणनीतिक क्षेत्र के तौर पर स्थान दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 18:07 IST
ख़ास बातें
  • गुजरात में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को प्रायरिटी दी जा रही है
  • Micron Technology का प्लांट गुजरात के साणंद में है
  • इस वर्ष इस प्लाट में सेमीकंडक्टर चिप्स की असेंबली शुरू हो सकती है

इस वर्ष इस प्लाट में सेमीकंडक्टर चिप्स की असेंबली और टेस्टिंग शुरू होने का अनुमान है

भारत में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। गुजरात में विशेषतौर पर सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को प्रायरिटी दी जा रही है। इसी कड़ी में Micron Technology के गुजरात में साणंद के प्लांट में 12 घंटे की वर्क शिफ्ट की अनुमति दी गई है। हालांकि, इसमें वर्कर्स के लिए एक सप्ताह में कुल वर्किंग आवर 48 घंटे से अधिक नहीं होंगे। 

गुजरात सरकार ने ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस (OHS) कोड के प्रावधानों के तहत यह अनुमति दी है। यह कोड राज्य सरकारों को आवश्यक सुरक्षा प्रावधानों के साथ कुछ परिस्थितियों में फैक्ट्रियों को तय प्रावधानों से छूट देने का अधिकार देता है। हालांकि, इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि कर्मचारियों के साप्ताहिक कार्य के घंटे तय लिमिट से अधिक न हों। गुजरात के श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया ने कहा, 'ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस (OSH) कोड का मुख्य उद्देश्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ कम्प्लायंस को प्रोत्साहन देना है। इस कोड में सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे के वर्क का प्रावधान है। इसके साथ ही राज्य सरकार को फैक्ट्रियों के संदर्भ में छूट देने का अधिकार भी दिया गया है। गुजरात सरकार ने राज्य के व्यापक सार्वजनिक हित, आर्थिक विकास और रोजगार की संभावना को ध्यान में रखते हुए इस प्रावधान का उपयोग किया है।' उन्होंने बताया कि किसी इंडस्ट्रियल यूनिट को वर्कर्स के लिए 12 घंटे की शिफ्ट रखने के लिए सरकार से पूर्वानुमति लेना आवश्यक है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वैश्विक टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अग्रणी बनाने के लिए सेमीकंडक्टर को रणनीतिक क्षेत्र के तौर पर स्थान दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सेमीकंडक्टर क्षेत्र में देश में सबसे आकर्षक निवेश का केन्द्र बन रहा है जहां फैब्रिकेशन, असेंबली, पैकेजिंग, टेस्टिंग और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में लगातार निवेश हो रहा है। सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल स्मार्टफोन, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी बहुत सी इंडस्ट्रीज में होता है। 

माइक्रोन टेक्नोलॉजी का साणंद प्लांट कंपनी के इंटरनेशनल मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में पांच लाख स्क्वेयर फीट से अधिक का क्लीनरूम क्षेत्र शामिल होगा। इस वर्ष इस प्लाट में सेमीकंडक्टर चिप्स की असेंबली और टेस्टिंग शुरू होने का अनुमान है। अगले वर्ष से इस प्लांट की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी करोड़ों सेमीकंडक्टर चिप्स तक पहुंच सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.