• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए केंद्र सरकार ने 1.275 लाख करोड़ रुपये के खर्च के लिए अप्रूवल दिया है। सेमीकंडक्टर मिशन के पहले फेज के लिए 76,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी

सेमीकंडक्टर मिशन के पहले फेज में सरकार ने 12 प्रोजेक्ट्स को अप्रूवल दिया है

ख़ास बातें
  • सेमीकंडक्टर का ग्लोबल मार्केट 20 प्रतिशत से ज्यादा की दर से बढ़ रहा है
  • इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी डिमांड की बड़ी हिस्सेदारी है
  • सेमीकंडक्टर मिशन के पहले फेज में 12 प्रोजेक्ट्स को अप्रूवल दिया गया है
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत की सेमीकंडक्टर की यात्रा में चुनौतियां आ रही हैं लेकिन यह प्रोजेक्ट और प्लानिंग से आगे बढ़कर मैन्युफैक्चरिंग तक पहुंच गई है। पिछले कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। 

Semicon India के पांचवें एडिशन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर का इंटरनेशनल मार्केट 20 प्रतिशत से ज्यादा की दर से बढ़ रहा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी डिमांड की बड़ी हिस्सेदारी है। डेटा सेंटर्स में AI चिप्स का इस्तेमाल हो रहा है। इससे इलेक्ट्रिसिटी की खपत भी बढ़ी है। देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही पावर सेक्टर में इनवेस्टमेंट बढ़ाने की जरूरत है। मोदी ने सेमीकंडक्टर से जुड़ी सप्लाई चेन के भू-राजनीतिक महत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन्स पर 'कड़ा नियंत्रण' किया जा रहा है और भारत एक विश्वसनीय मैन्युफैक्चरिंग लोकेशन के तौर पर अपनी पोजिशन बना सकता है। 

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए केंद्र सरकार ने 1.275 लाख करोड़ रुपये के खर्च के लिए अप्रूवल दिया है। सेमीकंडक्टर मिशन के पहले फेज के लिए 76,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। सेमीकंडक्टर मिशन के तहत, मैन्युफैक्चरिंग के अलावा चिप डिजाइन, इक्विपमेंट, पैकेजिंग और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) के लिए भी सपोर्ट दिया जाएगा। मोदी ने कहा कि भारत ने चिप डिजाइन, टेस्टिंग और सेमीकंडक्टर से जुड़ी वैल्यू चेन के अन्य हिस्सों में तेजी से कैपेबिलिटी बनाई है। 

सरकार ने सेमीकंडक्टर मिशन के पहले फेज में 12 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को अप्रूवल दिया है। इनमें से कुछ प्रोजेक्ट्स में कमर्शियल मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो गई है। देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को इंसेंटिव देने में गुजरात का अग्रणी स्थान है। गुजरात में सेमीकंडक्टर से जुड़ी इंडस्ट्री में 13.66 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश हुआ है। केंद्र सरकार की ओर से मंजूर किए गए कुल 12 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट में से 6 प्रोजेक्ट गुजरात में हैं। गुजरात में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के लिए साणंद और धोलेरा महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन बन रहे हैं। साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने DRAM और NAND मेमोरी चिप्स के लिए अत्याधुनिक ATMP (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग) प्लांट लगाया है। Tata Group की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने धोलेरा में देश की पहली सेमीकंडक्टर फैब का कंस्ट्रक्शन शुरू किया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »