Maruti Suzuki का नई फैक्टरी लगाने का प्लान, EV भी लॉन्च करेगी कंपनी

मारूति सुजुकी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में कैपेटिल एक्सपेंडर के लिए लगभग 8,000 करोड़ रुपये रखे हैं

Maruti Suzuki का नई फैक्टरी लगाने का प्लान, EV भी लॉन्च करेगी कंपनी

कंपनी ने नए प्लांट की लोकेशन और इस पर किए जाने वाले इनवेस्टमेंट को फाइनल नहीं किया है

ख़ास बातें
  • नए प्लांट की कैपेसिटी वार्षिक 10 लाख यूनिट्स तक होगी
  • कंपनी के बोर्ड ने इसके लिए सैद्धांतिक अनुमति दी है
  • मारूति ने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की भी तैयारी की है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने बुधवार को बताया कि वह देश के साथ ही एक्सपोर्ट के लिए मिलने वाली डिमांड में बढ़ोतरी के अनुमान के मद्देनजर एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना बना रही है। इस प्लांट की कैपेसिटी वार्षिक 10 लाख यूनिट्स तक होगी। कंपनी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में कैपेटिल एक्सपेंडर के लिए लगभग 8,000 करोड़ रुपये रखे हैं। कंपनी ने नए प्लांट की लोकेशन और इस पर किए जाने वाले इनवेस्टमेंट को फाइनल नहीं किया है। 

मारूति ने बताया कि उसके बोर्ड ने नए प्लांट में वार्षिक 10 लाख यूनिट्स की कैपेसिटी बनाने के लिए सैद्धांतिक अनुमति दी है। पिछले फाइनेंशियल ईयर के अंत तक मारूति के पास लगभग 45,000 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व था। कंपनी ने बताया कि उसे टोयोटा के साथ अपने कोलेब्रेशन के तहत एक बड़ा थ्री रो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल मिलेगा। कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद मारूति सुजुकी के चेयरमैन, R C Bhargava ने कहा कि नया प्लांट हरियाणा के सोनीपत में बन रहे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से अलग होगा। नए प्लांट पर कंपनी के सोनीपत में प्लांट के साथ कार्य किया जाएगा। 

कंपनी सोनीपत में प्लांट के पहले फेज में 11,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर रही है। इसकी शुरुआती कैपेसिटी वार्षिक 2.5 लाख यूनिट्स की होगी। इस प्लांट के 2025 में शुरू होने की संभावना है। Bhargava ने बताया, "सुजुकी के साथ मिलकर हमने अगले आठ वर्षों में डिमांड की स्थिति का अनुमान लगाया है। तब तक सोनीपत में खरखोदा प्लांट की कैपेसिटी का पूरी तरह इस्तेमाल होने की संभावना है। इस वजह से हमने एक लाख यूनिट्स की अतिरिक्त कैपेसिटी बनाने का फैसला किया है।" 

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर योजना के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2030 तक अपने पोर्टफोलियो में छह इलेक्ट्रिक मॉडल्स को शामिल करना है। मारूति के पास मानेसर और गुरूग्राम में प्लांट्स की कुल प्रोडक्शन कैपेसिटी लगभग 15 लाख यूनिट्स की है। कंपनी को सुजुकी मोटर गुजरात के साथ कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग एग्रीमेंट के तहत गुजरात के प्लांट की 7.5 लाख यूनिट्स की कैपेसिटी का भी फायदा मिलता है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में मारूति ने अभी तक की सबसे अधिक 19,66,164 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें डोमेस्टिक मार्केट में 16,44,876 यूनिट्स की बिक्री, अन्य OEM को 61,995 यूनिट्स की बिक्री और 2,59,333 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »