भारत में बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए एक्सपोर्ट घटाएगी Kia

कंपनी ने अपडेटेड Sonet के बाहरी डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को जोड़ा गया है

भारत में बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए एक्सपोर्ट घटाएगी Kia

कंपनी ने अपडेटेड Sonet के बाहरी डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी को Seltos SUV के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है
  • Kia ने अपडेटेड Sonet के बाहरी डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं
  • इसकी देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाता है
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल मार्केट की बड़ी कंपनियों में से एक Kia की देश में बिक्री बढ़ रही है। कंपनी को Seltos SUV के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है। देश में Kia की यूनिट ने इस वजह से अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाने और एक्सपोर्ट में कटौती करने का फैसला किया है। हाल ही में कंपनी ने अपडेटेड Sonet को पेश किया था। 

Kia ने चार वर्ष पहले देश में बिजनेस की शुरुआत की थी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Tae-Jin Park ने बताया, "अगले वर्ष के लिए हमारे पास एक आक्रामक बिजनेस प्लान है। कंपनी ने 100 सेल्स आउटलेट्स बढ़ाने की तैयारी की है। इसके साथ ही प्रोडक्शन कैपेसिटी में एक लाख यूनिट्स की बढ़ोतरी की जाएगी।" कंपनी ने अपडेटेड Sonet के बाहरी डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को जोड़ा गया है। इसे अगले वर्ष की पहली तिमाही में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नई Sonet की बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी। 

कंपनी के लिए Sonet एक महत्वपूर्ण मॉडल है। इसकी देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाता है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza और Hyundai की Venue से होता है। यह चार मीटर से कम की SUV है। हालांकि, Kia के लिए देश में सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल Seltos है। अपडेटेड Sonet में DRL के डिजाइन को कुछ बदला गया है। इसकी हेडलाइट्स और फ्रंट बंपर में भी बदलाव हुआ है। यह आठ सिंगल और दो डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके मोनोटोन कलर्स में Olive, White, Silver, Grey, Red, Blue, Clear White और Black हैं। डुअल-टोन कलर्स में रेड के साथ ब्लैक रूफ और व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ है। 

इसमें 10.25 इंच मेन टचस्क्रीन डिस्प्ले और 10.25 इंच का LCD ड्राइवर डिस्प्ले है। इसके साथ ही 360 डिग्री कैमरा, स्मार्ट एयर प्योरिफिकेशन सिस्टम, सात स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ दिए गए हैं। पिछले महीने  Kia ने Seltos SUV के प्राइस को घटाया था। कंपनी ने इसे जुलाई में 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया था। Seltos के वेरिएंट्स के आधार पर इसके प्राइस में लगभग 2,000 रुपये की कमी हुई है। इसका मुकाबला Hyundai की Creta से होता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »