अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
DuckDuckGo ने अपने ब्राउजर के लिए नया YouTube Ad Blocking फीचर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर वीडियो शुरू होने से पहले और प्लेबैक के दौरान दिखने वाले ज्यादातर YouTube Ads को ब्लॉक कर सकता है। फिलहाल यह फीचर iOS, Windows और Mac पर डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है, जबकि Android यूजर्स इसे Settings से ऑन कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम uBlock Origin की फिल्टर लिस्ट पर आधारित है। हालांकि, YouTube समय-समय पर अपने Ad सिस्टम में बदलाव करता है, इसलिए कुछ समय के लिए यह फीचर प्रभावित हो सकता है।