Kia

Kia - ख़बरें

  • Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
    Kia Syros EV को लॉन्च से पहले बिना कवर के देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे इस महीने के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलने की उम्मीद है। बड़े बैटरी पैक के साथ करीब 520 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिल सकती है। SUV का डिजाइन पेट्रोल मॉडल से काफी मिलता-जुलता रहेगा, जबकि केबिन में डुअल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
  • VinFast की इलेक्ट्रिक SUVs ने सेल्स में Hyundai और Kia को पीछे छोड़ा
    कंपनी की VF6 और VF7 के प्राइसेज 16.49 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में यह प्राइस रेंज कॉम्पिटिटिव मानी जाती है। VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF की लगभग 500 किलोमीटर की है। VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टाटा मोटर्स और ह्यंडुई को कड़ी टक्कर दे सकती है।
  • Kia ला रही है Tata Punch EV, MG Windsor EV की राइवल! लीक हुई Syros EV की फोटोज
    Kia की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, जिसे Syros EV नाम दिए जाने की चर्चा है, पहली बार टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर भारी कैमोफ्लाज में ढकी थी, लेकिन इसके बॉक्सी डिजाइन, स्क्वायर व्हील आर्च और टॉल ग्लासहाउस की झलक साफ नजर आई। सामने वर्टिकल हेडलैम्प्स, पीछे वर्टिकल टेल लैंप क्लस्टर्स और फ्लैट रूफलाइन इसका प्रैक्टिकल डिजाइन दिखाते हैं। कार का चार्जिंग पोर्ट फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर दिया गया है। उम्मीद है कि टॉप वेरिएंट में यह 300-400 किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
  • Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, भारी लॉस के बाद Hyundai, Kia ने बेची बड़ी हिस्सेदारी
    मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लॉस बढ़कर लगभग 870 करोड़ रुपये होने के बाद इसके शेयर प्राइस में भारी गिरावट हुई है। Ola Electric को दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनियों Hyundai Motor और Kia ने भी झटका दिया है। वित्तीय मुश्किलों के साथ ही रेगुलेटरी स्क्रूटनी का सामना कर रही इस कंपनी में Hyundai और Kia ने लगभग 13.6 करोड़ शेयर्स की बिक्री की है।
  • Bharat Mobility Global Expo 2025: PM मोदी ने किया देश के सबसे बड़े ऑटो एक्सपो का उद्घाटन
    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार, 17 जनवरी, 2025 को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (Bharat Mobility Global Expo 2025) के दूसरे एडिशन का उद्घाटन किया। भारत मोबिलिटी Expo 17 जनवरी से 22 जनवरी, 2025 तक चलने वाला है। ऑटो एक्सपो नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन के दो दिन मीडिया को समर्पित हैं, जबकि 19 जनवरी से यह इवेंट आम जनता के लिए खुल जाएगा।
  • अक्टूबर 2024 में सबसे खराब सेल्स में Honda, Kia, Maruti Suzuki टॉप पर, यहां देखें टॉप 5 की लिस्ट
    अक्टूबर 2024 में, फेस्टिव सीजन के दौरान भारत के कार मार्केट में औसत बढ़ोतरी देखी गई। व्हीकल इंस्ट्ररी ने उम्मीद से कम तेजी देखी, लेकिन यहां भी सभी ब्रांड को एक समान सफलता नहीं मिली। अक्टूबर 2024 में, होंडा, किआ और मारुति सुजुकी जैसे ब्रांडों ने साल-दर-साल बड़ी गिरावट दर्ज की, जो भारत के जबरदस्त कंपिटीशन को दर्शाती है। इन्वेंट्री में तेजी, नए मॉडल्स के लॉन्च में कमी और पॉपुलर मिड-रेंज SUV मॉडल पेश करने वाले ब्रांडों से प्रतिस्पर्धा के कारण, इन ब्रांडों ने सेल्स में हैरान करने वाली गिरावट का अनुभव किया।
  • अक्टूबर 2024 में बिक्री के मामले में टॉप 5 कार ब्रांड्स में Toyota, Mahindra और MG Motor शामिल, लेकिन Maruti Suzuki...
    भारतीय कार इंडस्ट्री में सालाना आधार पर 1.8% की बढ़ोतरी देखी गई, सेल्स अक्टूबर 2023 में 3,90,853 यूनिट्स की तुलना में 3,97,947 यूनिट्स तक पहुंच गई। MoM की सेल्स भी सितंबर 2024 में बेची गई 3,58,879 यूनिट्स से 10.9% बढ़ गई। सबसे बड़े प्लेयर्स में खिलाड़ियों में, Mahindra , Toyota और MG Motor थे, जबकि Maruti Suzuki और Kia में साल-दर-साल गिरावट देखी गई।
  • Fortuner से ज्यादा कीमत में Kia Carnival हुई लॉन्च, 490KM रेंज के साथ Kia EV9 ने भी दी एंट्री
    Kia ने आज Carnival Limousine और Kia EV9 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Kia Carnival Limousine में 2.2 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है जो कि 193 एचपी की पावर और 441 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं Kia EV9 में 99.8kWh की बैटरी है जो कि एक बार चार्ज होकर 490 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इस कार में ड्यूल इलेक्ट्रिक ऑल व्हील ड्राइव (AWD) वर्जन दिया गया है जो कि 379bhp की पावर और 700Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • Kia EV9, Kia Carnival लग्जरी MPV आज भारत में लॉन्च: जानें अनुमानित कीमत, फीचर्स और पावर
    Kia आज भारतीय बाजार में नई Kia Carnival लग्जरी एमपीवी और Kia EV9 लग्जरी एसयूवी को पेश करने वाला है। Kia Carnival की एक्स शोरू कीमत 50 लाख रुपये के करीब होगी। वहीं Kia EV9 की एक्स शोरूम कीमत करीब 1 करोड़ रुपये होगी। Kia Carnival में स्मार्टस्ट्रीम 2.2 लीटर इन लाइन 4 सिलेंडर E-VGT CRDi इंजन मिलेगा जो कि 193PS की पावर और 441Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। Kia EV9 इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड होगी। Kia ने EV9 में ऑल व्हील ड्राइव (AWD) के साथ ड्यूल मोटर दी है।
  • Mahindra ने पेश किया XUV 3XO का बेस वेरिएंट, 7.49 लाख रुपये का प्राइस 
    इस कॉम्पैक्ट SUV को नौ वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए अधिक बुकिंग मिली हैं। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा
  • Kia ने EV6 इलेक्ट्रिक कार की भारत में बिकी 1,138 यूनिट्स को वापस सर्विस सेंटर बुलाया, पाई गई ये गंभीर समस्या
    Kia का कहना है कि कंपनी बेहतर ओनरशिप एक्सपीरिएंस को बनाए रखने के लिए प्रभावित EV6 मॉडल पर इंटिग्रेटिड चार्जिंग कंट्रोल यूनिट के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रही है।
  • भारत में सबसे बड़ा IPO ला सकती है Hyundai Motor, 3 अरब डॉलर जुटाने की योजना
    ह्यंडई ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की रेंज बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली SUV Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • Kia ने पहली छमाही में बेची 1.26 लाख से ज्यादा यूनिट्स, Sonet और Seltos की ज्यादा डिमांड
    Kia की फैक्टरी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में है। पिछले कुछ वर्षों में देश में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। Kia के एक्सपोर्ट में Sonet की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत और Carens की सात प्रतिशत की है
  • Hyundai ने क्रेटा EV के लॉन्च से पहले Kona इलेक्ट्रिक को बंद किया!
    कंपनी ने बताया है कि वह अगले वर्ष की शुरुआत में अपना नया इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी। यह क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। कंपनी की देश में चार EV लॉन्च करने की योजना है
  • Mahindra की XUV 3XO को जोरदार रिस्पॉन्स, पेट्रोल वेरिएंट्स की अधिक डिमांड
    XUV 3XO को नौ वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए अधिक बुकिंग मिली हैं। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से है

Kia - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »