Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!

Xiaomi ने चीन में Redmi TV A55 2027 लॉन्च किया है। इसमें 55 इंच 4K डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और HyperOS 4 मिलता है।

Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Redmi TV A55 2027 में 55 इंच 4K डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में 55 इंच Redmi TV A55 2027 लॉन्च किया
  • टीवी में 4K डिस्प्ले के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है
  • लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत 1,599 युआन रखी गई है
विज्ञापन

Xiaomi ने चीन में अपना नया स्मार्ट टीवी Redmi TV A55 2027 Level 1 Energy Efficiency Edition लॉन्च किया है। इस टीवी में 55-इंच का 4K डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा टीवी में HyperOS 4, Xiao AI वॉयस असिस्टेंट और Wi-Fi 6 जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह स्मार्ट टीवी पांच-कोर A55 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ 1.5GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है। ऑडियो के लिए इसमें दो 10W स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनका पीक आउटपुट 12W तक है। 

Redmi TV A55 2027 की चीन में रेगुलर कीमत 1,999 युआन (करीब 27,900 रुपये) है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,599 युआन (करीब 22,300 रुपये) में खरीदा जा सकता है। टीवी में स्लिम ब्लैक बेजल्स के साथ Direct LED बैकलाइट दी गई है। इसका डिस्प्ले 3840×2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 4K 60Hz MEMC मोशन कंपेनसेशन भी मिलता है, जो कम फ्रेम रेट वाले वीडियो को ज्यादा स्मूद दिखाने में मदद करता है।

यह स्मार्ट टीवी पांच-कोर A55 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ 1.5GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 दिया गया है। पोर्ट्स की बात करें तो टीवी में दो HDMI 2.0, दो USB-A 2.0, AV, Ethernet और S/PDIF कनेक्शन मिलते हैं।

Redmi TV A55 2027 में Xiaomi का HyperOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पिछले वर्जन के मुकाबले इसमें वीडियो प्लेबैक 31.50 प्रतिशत और ऐप लॉन्च स्पीड 40.04 प्रतिशत तेज हुई है। इसमें Xiao AI वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है, जिससे यूजर्स दूर से वॉयस कमांड दे सकते हैं, सवाल पूछ सकते हैं और स्पोर्ट्स इवेंट्स सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा स्क्रीन मिररिंग, फोन से प्लेबैक कंट्रोल और चिल्ड्रन मोड जैसे फीचर्स भी हैं।

ऑडियो के लिए इसमें दो 10W स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनका पीक आउटपुट 12W तक है। बेहतर लो-फ्रीक्वेंसी साउंड के लिए टीवी में डुअल बेस डक्ट्स भी मौजूद हैं। फिलहाल Xiaomi ने Redmi TV A55 2027 को चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके भारत या दूसरे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi TV A55 2027, Smart TV, 4K TV, 165Hz TV, HyperOS 4, Redmi TV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  2. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  3. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  5. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  6. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  8. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  9. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  10. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »