AI को लेकर आशंकाओं से टेक कंपनी Nvidia की मार्केट वैल्यू 279 अरब डॉलर गिरी

यह किसी अमेरिकी कंपनी की मार्केट वैल्यू में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि, Nvidia के शेयर पर मार्केट में भारी बिकवाली का भी असर पड़ा है

AI को लेकर आशंकाओं से टेक कंपनी Nvidia की मार्केट वैल्यू 279 अरब डॉलर गिरी

यह किसी अमेरिकी कंपनी की मार्केट वैल्यू में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है

ख़ास बातें
  • Nvidia के शेयर पर मार्केट में भारी बिकवाली का भी असर हुआ है
  • यह इनवेस्टर्स के AI टेक्नोलॉजी को लेकर अधिक सतर्क होने का बड़ा संकेत है
  • इस वर्ष Nvidia का शेयर प्राइस लगभग तिगुना हुआ था
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। हालांकि, इस सेगमेंट की कारोबारी संभावनाओं को लेकर आशंकाएं उठने लगी हैं। इस वजह से AI सेगमेंट से जुड़ी अमेरिकी टेक कंपनी Nvidia के शेयर प्राइस में मंगलवार को भारी गिरावट हुई। इसका शेयर प्राइस लगभग 9.5 प्रतिशत घट गया है। यह किसी अमेरिकी कंपनी की मार्केट वैल्यू में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि, Nvidia के शेयर पर मार्केट में भारी बिकवाली का भी असर पड़ा है। 

कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 279 अरब डॉलर घट गया। यह इनवेस्टर्स के उभरती हुई AI टेक्नोलॉजी को लेकर अधिक सतर्क होने का एक बड़ा संकेत है। PHLX चिप इंडेक्स भी मंगलवार को लगभग 7.75 प्रतिशत घटा है। पिछले चार वर्षों में इस इंडेक्स में यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। पिछले सप्ताह Nvidia के तिमाही पूर्वानुमान से इनवेस्टर्स निराश हुए थे। इसका असर कंपनी के शेयर प्राइस पर हो रहा है। 

Strategas Securities के ETF स्ट्रैटेजिस्ट, Todd Sohn ने बताया, "पिछले 12 महीनों में टेक और सेमीकंडक्टर कंपनियों में बहुत अधिक रकम लगाई गई है।" चिप बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक Intel के शेयर में लगभग नौ प्रतिशत की गिरावट थी।   न्यूज एजेंसी Reuters ने एक रिपोर्ट में बताया था कि इंटेल के CEO, Pat Gelsinger और कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को गैर जरूरी कारोबारों को बंद करने और कैपिटल एक्सपेंडिचर में कटौती करने से जुड़ी योजना पेश कर सकते हैं। इस रिपोर्ट का कंपनी के शेयर प्राइस पर असर पड़ा है। 

AI में भारी इनवेस्टमेंट पर रिटर्न धीमा होने से पिछले कुछ सप्ताहों में अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयर प्राइस गिरे हैं। बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft और इंटरनेट सर्च इंजन Google को चलाने वाली Alphabet की तिमाही नतीजों के बाद इन कंपनियों के शेयर प्राइस में कमी हुई है। इनवेस्टमेंट फर्म BlackRock ने एक क्लाइंट नोट में कहा है, "हाल की कुछ रिसर्च में यह प्रश्न किया गया है कि क्या AI से मिलने वाला रेवेन्यू इस पर किए जा रहे कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिहाज से ठीक होगा।" इस वर्ष Nvidia का शेयर प्राइस लगभग तिगुना हुआ था। हाल की गिरावट के बावजूद इस वर्ष अब तक यह लगभग 118 प्रतिशत बढ़ा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  2. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  3. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  4. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  5. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  6. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  8. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  9. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  10. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »