भारत में ब्लॉक हुए विदेशी हैकर्स के 17,000 WhatsApp एकाउंट्स

देश में सायबर फाइनेंशियल फ्रॉड्स का लगभग 45 प्रतिशत दक्षिण पूर्व एशिया से होता है। इन मामलों में पीड़ितों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 नवंबर 2024 14:53 IST
ख़ास बातें
  • ऐसे मामलों में संवेदनशील जानकारी के लीक होने का भी खतरा होता है
  • देश में सायबर फ्रॉड्स का लगभग 45 प्रतिशत दक्षिण पूर्व एशिया से होता है
  • केंद्र सरकार ने हैकर्स पर लगाम लगाने के उपाय किए हैं

केंद्र सरकार ने हैकर्स का नेटवर्क तोड़ने के उपाय किए हैं

पिछले कुछ वर्षों में हैंकिंग के मामले तेजी से बढ़े हैं। इससे कुछ कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा ऐसे मामलों में संवेदनशील जानकारी के लीक होने का भी खतरा होता है। इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने उपाय भी किए हैं। इसी कड़ी में इंडियन सायबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) और टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने विदेशी हैकर्स के कम से कम 17,000 वॉट्सऐप एकाउंट्स को ब्लॉक किया है। 

मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के सायबर सेफ्टी हैंडल, CyberDost ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि उसका लक्ष्य विदेशी क्रिमिनल नेटवर्क को नष्ट करना और देश की डिजिटल सुरक्षा को बढ़ाना है। इस पोस्ट में कहा गया है, "I4C ने DoT के साथ मिलकर दक्षिण पूर्व एशिया के सायबर क्रिमिनल्स के न्यूनतम 17,000 WhatsApp एकाउंट्स को ब्लॉक किया है। इसका लक्ष्य विदशी क्रिमिनल नेटवर्क्स को तोड़ना और देश की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करना है।" 

इस वर्ष मई में मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने कंबोडिया, फिलिपींस, लाओस और म्यांमार जैसे दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से संगठित सायबरक्राइम में बढ़ोतरी से निपटने के लिए एक इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी बनाई थी। देश में सायबर फाइनेंशियल फ्रॉड्स का लगभग 45 प्रतिशत दक्षिण पूर्व एशिया से होता है। ये अपराध अधिक जटिल और बड़े हो गए हैं। इससे पीड़ितों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। ये हैकर्स जिस इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हैं उसे नष्ट करने के लिए I4C ने कई कदम उठाए हैं। I4C की जांच में पता चला है कि सायबर क्रिमिनल अपने जाल में फंसाने के लिए लोगों को निवेश के मौकों, गेम्स, डेटिंग ऐप्स. क्रिप्टोकरेंसी और जाली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स की पेशकश करते हैं। ये लोगों को अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाते हैं। 

इसके अलावा देश के युवाओं को कंबोडिया में जॉब का झांसा देकर भेजा जाता है और वहां उनसे सायबरक्राइम करने के लिए मजबूर किया जाता है। हाल ही में इस तरह के एक मामले में कंबोडिया के एक शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। सरकार इन लोगों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए थे। I4C का फोकस लोगों के साथ सायबरक्राइम से मामलों से निपटना है। इसमें विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेशन शामिल है। 
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  2. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  3. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  5. Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स भारत में होंगे बच्चों के लिए बैन! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के कानून को
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी! 4 साल बाद भारत में कंपनी ने फिर शुरू की यह पेमेंट सर्विस
  2. Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स भारत में होंगे बच्चों के लिए बैन! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के कानून को सराहा
  3. अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
  4. ₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक
  5. Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G: खरीदने के लिए जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  8. 300 मीटर गहरे पानी में चलने वाली वॉच Timex Deepwater Meridian 300 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम
  10. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.