Lenovo ThinkVision S25-4e मॉनिटर में 250 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।
Photo Credit: JD.com
Lenovo ThinkVision S25-4e में 24.5 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले मिलता है।
Lenovo ने अपना नया, सस्ता 144Hz डिस्प्ले वाला मॉनिटर ThinkVision S25-4e लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जिनको अफॉर्डेबल प्राइस में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले चाहिए है। यानी साधारण गेमिंग में यह उम्दा अनुभव दे सकता है। इसमें WLED बैकलाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है। मॉनिटर में 250 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें सभी जरूरी पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। मॉनिटर में 178 डिग्री तक व्यूइंग एंगल सपोर्ट है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Lenovo ThinkVision S25-4e को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। कंपनी के नए मॉनिटर की कीमत 609 युआन (लगभग 7,700 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है।
Lenovo ThinkVision S25-4e में 24.5 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1920 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। मॉनिटर में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 4ms रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में WLED बैकलाइटिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 250 निट्स की ब्राइटनेस है। इसमें बेहद स्लिम बेजल्स हैं और डिजाइन आकर्षित करता है।
मॉनिटर में 8-bit कलर आउटपुट है। यह 6-bit प्लस FRC कंफिग्रेशन सपोर्ट करता है। 99 प्रतिशत sRGB कलर गेमट सपोर्ट यहां दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हर तरह के कंटेंट के लिए सटीक और चमकीले कलर पैदा करता है। खास फीचर के रूप में मॉनिटर TÜV Rheinland Eye Comfort Certification के साथ आता है। इसमें लो-ब्लू लाइट फिल्टरिंग है, और ग्लोबल DC डिमिंग का सपोर्ट है। इसके IPS पैनल में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल सपोर्ट है। मॉनिटर में 1500:1 स्टेटिक कंट्रास्ट रेश्यो है। डार्क सीन में भी यह बेहतरीन डिटेल्स दे सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक HDMI 1.4 पोर्ट दिया गया है, एक VGA पोर्ट है। यह रेड पॉइंट मल्टीडायरेक्शनल जॉयस्टिक के साथ आता है जो ऑन-स्क्रीन डिस्प्ले मेन्यु नेविगेशन में मदद करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज