कंपनी ने नया Odyssey 3D गेमिंग मॉनिटर पेश किया है जो कि दुनिया का पहला 6K गेमिंग मॉनिटर है।
Photo Credit: Samsung
Samsung ने नया Odyssey 3D गेमिंग मॉनिटर पेश किया है जो कि दुनिया का पहला 6K गेमिंग मॉनिटर है।
Samsung ने डिस्प्ले तकनीकी में नया कीर्तिमान बना दिया है। कंपनी ने दुनिया का पहला 6K डिस्प्ले मॉनिटर पेश कर दिया है। यह 3D को भी सपोर्ट करता है। नए Odyssey गेमिंग मॉनटिर्स 6K 3D डिस्प्ले से लैस किए गए हैं जो कि गेमर्स और क्रिएटर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए हैं। रिफ्रेश रेट को कंपनी ने नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। इन नए मॉडल्स में 1040Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए जानते हैं इनके अन्य खास फीचर्स।
Odyssey 3D Gaming Monitor
कंपनी ने नया Odyssey 3D गेमिंग मॉनिटर पेश किया है जो कि दुनिया का पहला 6K गेमिंग मॉनिटर है। Samsung के अनुसार, यह 3D अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। देखने वाले की पोजीशन के आधार पर यह डेप्थ को एडजस्ट कर सकता है। बिना किसी सहायक उपकरण के यह 3D लेयर्ड विजुअल्स डिलीवर करता है। मॉनिटर 32 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 165Hz से लेकर 330Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 1ms GtG रेस्पॉन्स टाइम दिया गया है।
Odyssey G6 (G60H) Gaming Monitor
Odyssey G6 ने रिफ्रेश रेट के मामले में नई ऊंचाई को छू लिया है। इस गेमिंग मॉनिटर में 1040Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 27 इंच पैनल के साथ आता है। डुअल मोड टेक्नोलॉजी की मदद से इसमें सबसे ज्यादा रिफ्रेश रेट अचीव किया जा सकता है। QHD रिजॉल्यूशन पर यह नेटिव 600Hz रिफ्रेश रेट देता है।
Odyssey G8 (G80HS) Gaming Monitor
Odyssey G8 सीरीज में कंपनी ने तीन नए मॉडल्स पेश किए हैं। Odyssey G80HS में 32 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 6K रिजॉल्यूशन, और 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। डुअल मोड में यह 330Hz तक 3K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
Odyssey G8 (G80HF) Gaming Monitor
Odyssey G80HF में 27 इंच साइज का 5K पैनल मिलता है। इसमें 180Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डुअल मोड में यह QHD में 360Hz तक रिफ्रेश रेट डिलीवर कर सकता है।
Odyssey OLED G8 (G80SH) Gaming Monitor
Odyssey OLED G80SH सेग्मेंट में OLED डिस्प्ले के साथ आने वाला गेमिंग मॉनिटर है। यह 4K QD-OLED डिस्प्ले से लैस है और 240Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। VESA DisplayHDR True Black 500 सर्टिफिकेशन होने के चलते इसमें खासतौर पर डीप ब्लैक का अनुभव मिलता है। साथ ही शानदार HDR10+ का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। दावा है कि यह बेहतरीन कंट्रास्ट और कलर डिलीवर करता है। इन सभी मॉडल्स में कंपनी ने मॉडर्न कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड्स का इस्तेमाल किया है। जिसमें HDMI 2.1 पोर्ट, DisplayPort 2.1 जैसे फीचर्स हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
सस्ता फोन Samsung Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी