Hyundai Exter की शुरू हुई डिलीवरी, कंपनी को मिली 10,000 से ज्यादा बुकिंग

Exter SUV में कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं और यह देश में ह्युंडई की सेल्स बढ़ाने में मददगार हो सकती है

Hyundai Exter की शुरू हुई डिलीवरी, कंपनी को मिली 10,000 से ज्यादा बुकिंग

यह कंपनी की देश में सबसे अफोर्डेबल SUV है

ख़ास बातें
  • इसका शुरुआती प्राइस 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • इसकी बुकिंग के लिए 11,000 रुपये का भुगतान करना होगा
  • इसमें छह एयरबैग दिए गए हैं
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Hyundai ने देश में Exter SUV की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसका शुरुआती प्राइस 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कंपनी की देश में सबसे अफोर्डेबल SUV है। इसके अलावा कंपनी के पास Venue, Creta औरTucson जैसी SUV भी मौजूद हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी के एग्जिक्यूटिव्स के हवाले से बताया गया है कि इसके लिए ह्युंडई को 10,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। Exter SUV में कई फीचर्स दिए गए हैं और यह ह्युंडई की सेल्स बढ़ाने में मददगार हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की पंच और मारूति सुजुकी की Fronx से होगा। इसे व्हाइट कलर के साथ ब्लैक रूफ, स्टारी नाइट, फिएरी रेड, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री सात वेरिएंट्स में की जाएगी। इनमें EX, EX(O), SX, SX(O) और SX(O) Connect शामिल हैं। 

इसमें छह एयरबैग दिए गए हैं जो कि इस सेगमेंट की किसी अन्य कार में नहीं मिलते। इसकी बुकिंग के लिए 11,000 रुपये का भुगतान करना होगा। कंपनी इसके साथ तीन साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। Hyundai Exter में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83 पीएस की पावर और 11.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.2 लीटर के बाई-फ्यूल पेट्रोल और सीएनजी इंजन का भी विकल्प है, जो  69 पीएस की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। Exter SUV मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 19.2 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी में 27.1 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज दे सकती है। 

कंपनी ने Exter SUV में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, बर्गलर अलार्म, तीन प्वाइंट सीटबेल्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स दिए हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की मार्केट में भी ह्युंडई ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी अरबों डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। ह्युंडई और इसकी सहयोगी कंपनी Kia Corp सेल्स के लिहाज से 10 सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में हैं। हाल ही में ह्युंडई ने बताया था कि वह अपने सबसे बड़े मार्केट अमेरिका में EV का प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बना रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »