Hyundai का EV के लिए बड़ा टारगेट, 2030 तक 20 लाख यूनिट्स बेचने की तैयारी

ह्युंडई और इसकी सहयोगी कंपनी Kia Corp सेल्स के लिहाज से 10 सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल हैं

Hyundai का EV के लिए बड़ा टारगेट, 2030 तक 20 लाख यूनिट्स बेचने की तैयारी

इसके लिए कंपनी अरबों डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी

ख़ास बातें
  • ह्युंडई के लिए अमेरिका सबसे बड़ा मार्केट है
  • हाल ही में कंपनी ने भारत में Ioniq 5 EV की डिलीवरी शुरू की थी
  • Ioniq 5 EV का प्राइस 44.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
विज्ञापन
ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai Motor ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी अरबों डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। ह्युंडई और इसकी सहयोगी कंपनी Kia Corp सेल्स के लिहाज से 10 सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल हैं। 

ह्युंडई ने बताया कि वह अपने सबसे बड़े मार्केट अमेरिका में EV का प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बना रही है। अमेरिका में कंपनी के प्रोडक्शन में 2030 तक EV की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 75 प्रतिशत की होगी, जो अभी केवल 0.7 प्रतिशत की है। कंपनी ने बताया कि उसका 2030 तक इस सेगमेंट में सेल्स बढ़कर 20 लाख यूनिट्स तक पहुंचाने का टारगेट है। ह्युंडई ने कहा कि बैटरी में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए वह अगले 10 वर्षों में काफी इनवेस्टमेंट करेगी। कंपनी अपने ज्वाइंट वेंचर्स से 70 प्रतिशत से अधिक बैटरीज हासिल करना चाहती है। इसके लिए स्टार्टअप्स के साथ टाई-अप करने के अलावा बैटरी बनाने वाली कंपनियों के साथ ज्वाइंट वेंचर भी किए जाएंगे। 

हाल ही में कंपनी ने भारत में Ioniq 5 EV की डिलीवरी शुरू की थी। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार को इस वर्ष ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था। Ioniq 5 EV की देश में असेंबलिंग की जा रही है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह इस वर्ष इसकी केवल 500 यूनिट्स बेचेगी। Ioniq 5 EV का प्राइस 44.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस Kia EV6 के लगभग समान हैं। इसकी लंबाई 4,635 mm, चौड़ाई 1,890 mm और ऊंचाई 1,625 mm की है। इसकी टॉप स्पीड 185 kmph है। 

पिछले महीने ह्युंडई ने देश भर में अपनी 36 डीलरशिप्स पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के फास्ट चार्जर लगाने के लिए Shell के साथ टाई-अप किया है। ह्युंडई ने बताया था कि इस पार्टनरशिप का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना है। ह्युंडई की देश में यूनिट के MD और CEO, Unsoo Kim ने कहा था, "इस तरह की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी बढ़ सकती है और यह कार्बन इमिशन घटाने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद देगी।" कंपनी के पास 45 शहरों में 72 इलेक्ट्रिक व्हीकल के डीलर्स हैं। ह्युंडई की योजना देश में कुछ नए EV भी लॉन्च करने की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »