Petrol

Petrol - ख़बरें

  • 100% Pure Petrol: बिना इथेनॉल वाला शुद्ध पेट्रोल चाहिए तो इस ऐप से लगाएं पता, जानें कैसे
    EO Finder: Ethanol Free Fuel ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप का इस्तेमाल फ्री में किया जा सकता है। इससे  आप अपने नजदीक मौजूद पेट्रोल पंप का पता लगा सकते हैं कि शुद्ध पेट्रोल की सप्लाई कर रहा है। इसके अलावा आप इस ऐप से कॉल करके उस पेट्रोल पंप पर जाने से पहले सटीक उपलब्धता का भी पता लगा सकते हैं। E0 Finder ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे कि IOCL, BPCL, HPCL आदि के आउटलेट लोकेटर से पब्लिक लेवल पर उपलब्ध फ्यूल स्टेशन का डेटा एकत्रित करता है। उ
  • Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
    E20 जनता पार्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि E20 पेट्रोल पॉलिसी के खिलाफ शुरू किया गया एक डिजिटल नागरिक अभियान है। अभियान की मुख्य मांग है कि E20 पेट्रोल के साथ देशभर के पेट्रोल पंपों पर 100 प्रतिशत शुद्ध (इथेनॉल-फ्री) पेट्रोल का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाए। अभियान चलाने वालों का कहना है कि वे E20 का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत और वाहन निर्माता की सिफारिश के अनुसार ईंधन चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस अभियान के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
    किल द पेट्रोल बिल कैंपेन में सीमित समय के लिए पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर स्विच करने वाले ग्राहकों को 30 हजार रुपये तक कैशबैक मिलेगा। Ultraviolette के किल द पेट्रोल बिल प्रोग्राम में डिस्काउंट खरीदार के पिछले पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर अलग-अलग होगी। इसके लिए ग्राहकों को दो अहम जानकारी देनी, जिसमें पिछले पेट्रोल टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और खरीद के समय उसका ओडोमीटर रीडिंग शामिल है।
  • Tata Sierra First Impression: हाईटेक अवतार में लौट आई Tata की आइकॉनिक SUV
    नई Tata Sierra को हमने 6-8 घंटे चलाकर इसके डिजाइन, प्रीमियम केबिन, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, JBL साउंड सिस्टम, 5G कनेक्टेड फीचर्स और ADAS क्षमताओं को टेस्ट किया। Tata ने लेगेसी और मॉडर्न फीचर्स का अच्छा संतुलन रखा है। सेफ्टी, टेक और ड्राइविंग कम्फर्ट काफी प्रभावित करते हैं। शुरुआती अनुभव बताता है कि Sierra अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर आई है।
  • '25 साल बाद लौटी Tata की Sierra कार, इमोशन के साथ अब और ज्यादा प्रीमियम'
    नई सिएरा को पेट्रोल के दो और डीजल के एक इंजन में लाया गया गया है। Sierra का शुरुआती प्राइस 11.49 लाख रुपये का है। यह टाटा के नए Tidal 2.0 सॉफ्टवेयर-डिफाइंड प्लेटफॉर्म पर चलती है, जो 5G और Snapdragon के साथ आता है। इसमें ADAS L2, इंफोटेनमेंट, क्लस्टर और व्हीकल सेटिंग्स सभी प्रमुख फंक्शंस सॉफ्टवेयर से कंट्रोल होते हैं।
  • Revolt इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों पर Rs 20,000 तक के बेनिफिट्स! ऑफर केवल 16 अगस्त तक
    भारत के 78वें Independence Day के मौके पर Revolt Motors ने खास ‘Azadi From Petrol’ कैम्पेन का ऐलान किया है। इस लिमिटेड-पीरियड ऑफर का मकसद राइडर्स को बढ़ते पेट्रोल खर्च से छुटकारा दिलाकर क्लीन और स्मार्ट मोबिलिटी की तरफ आकर्षित करना है। कंपनी ने इस ऑफर के तहत अपने किसी भी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर 20,000 रुपये तक का टोटल बेनिफिट देने की घोषणा की है। इसमें Zero Insurance Fee स्कीम के तहत 7,000 रुपये तक का फ्री इंश्योरेंस और 13,000 रुपये तक की डायरेक्ट कैश सेविंग शामिल है।
  • पेट्रोल कारों के बराबर हो जाएंगे EV के प्राइसेजः नितिन गडकरी
    ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर Nitin Gadkari का कहना है कि छह महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्राइसेज पेट्रोल से चलने वाली कारों के बराबर हो जाएंगे। गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार की पॉलिसी इम्पोर्ट का विकल्प तैयार करना, कॉस्ट में कमी और पॉल्यूशन पर कंट्रोल करना और देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है।
  • देश में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी बढ़कर 7 प्रतिशत से ज्यादा हुई
    पिछले वर्ष कुल व्हीकल्स में EV की लगभग 7.4 प्रतिशत की थी। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2030 तक बढ़कर 30-35 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से EV की सेल्स बढ़ाने के लिए इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। दुनिया भर में पिछले वर्ष प्रत्येक चार व्हीकल्स की बिक्री में एक EV था। अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है।
  • देश की EV इंडस्ट्री 2030 तक बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये की होगीः गडकरी 
    रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर Nitin Gadkari ने बताया कि देश की EV इंडस्ट्री 2030 तक लगभग 20 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच सकती है। यह इंडस्ट्री अभी 4.50 लाख करोड़ रुपये की है। अगले पांच वर्षों में इस इंडस्ट्री में रोजगार के लगभग पांच करोड़ अवसर बनने की संभावना है। EV की सेल्स को बढ़ाने के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने 14,335 करोड़ रुपये की दो योजनाओं को स्वीकृति दी है।
  • EV खरीदने वाले 90 प्रतिशत से अधिक लोगों का दोबारा पेट्रोल, डीजल व्हीकल लेने का इरादा नहीं
    इन व्हीकल्स को लेकर एक इंटरनेशनल सर्वे में शामिल अधिकतर लोगों ने कहा है कि वे दोबारा पेट्रोल या डीजल इंजन वाले व्हीकल को नहीं खरीदेंगे। Global EV Driver Survey को कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल ड्राइवर्स एसोसिएशंस के नेटवर्क Global EV Alliance ने आयोजित किया था। इस सर्वे में भारत सहित 18 देशों में लगभग 23,000 EV मालिकों से प्रश्न पूछे गए थे।
  • Mahindra ने पेश किया XUV 3XO का बेस वेरिएंट, 7.49 लाख रुपये का प्राइस 
    इस कॉम्पैक्ट SUV को नौ वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए अधिक बुकिंग मिली हैं। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा
  • Hyundai ने Exter के लॉन्च का 1 वर्ष पूरे होने पर पेश किया Knight Edition
    इसके Knight Edition का इंटीरियर ब्लैक कलर में है। इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है
  • मारूति सुजुकी ने रेलवे के जरिए किए 20 लाख व्हीकल्स डिस्पैच, 27 करोड़ लीटर फ्यूल की बचत
    कंपनी के व्हीकल्स डिस्पैच में रेलवे की हिस्सेदारी इस अवधि में लगभग 5 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 21.5 प्रतिशत हुई है। पिछले महीने मारूति सुजुकी की सेल्स 1,37,160 यूनिट्स की रही
  • बजाज ऑटो ने पेश की दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल Freedom 125, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशन
    इसमें दो किलोग्राम का CNG टैंक और दो लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसका CNG टैंक सीट के नीचे है। यह Drum, Drum LED और Disc LED के तीन वेरिएंट्स और सात डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध होगी
  • मारूति सुजुकी की Swift की बड़ी कामयाबी, 30 लाख यूनिट्स से पार हुई सेल्स
    कंपनी ने स्विफ्ट को 2005 में लॉन्च किया था। इसे शुरुआत से ही सफलता मिली थी। इसने कंपनी के पहले मॉडल Maruti 800 की 26.6 लाख यूनिट्स की कुल सेल्स को भी पीछे छोड़ दिया है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »