Hero Moto का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Vida लॉन्च, 143 किलोमीटर की होगी रेंज

देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में तेजी आ रही है और इसका बड़ा कारण पेट्रोल की बढ़ती कीमतें हैं

Hero Moto का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Vida लॉन्च, 143 किलोमीटर की होगी रेंज

कंपनी ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है

ख़ास बातें
  • Vida Plus का प्राइस लगभग 1,45,000 रुपये है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
  • Ola Electric ने इंटरनेशनल मार्केट में ई-स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero Moto ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Vida लॉन्च किया है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। हालांकि, हीरो ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है जिसका फायदा Ather Energy जैसे स्टार्टअप्स और Ola Electric को मिला है।

Hero Moto के चेयरमैन Pawan Munjal ने बताया, "हम इस प्रोडक्ट को पहले लॉन्च करना चाहते थे लेकिन हम इसे सही और अच्छा बनाना चाहते थे।" देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। इसे 2030 तक बढ़ाकर लगभग 80 प्रतिशत करने की योजना है। Hero Moto के इस सेगमेंट में पहले मॉडल Vida Plus का प्राइस लगभग 1,45,000 रुपये है। इसकी सिंगल चार्ज में न्यूनतम रेंज 143 किलोमीटर की होगी। इसका प्राइस देश में बिकने वाले अधिकतर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से महंगा है। इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में तेजी आ रही है और इसका बड़ा कारण पेट्रोल की बढ़ती कीमतें हैं। हालांकि, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की कुछ घटनाएं होने से सुरक्षा को लेकर आशंकाएं बढ़ी हैं। इससे ई-स्कूटर्स की बिक्री पर असर पड़ सकता है। Hero Moto ने इस सेगमेंट में अपना पहला मॉडल लॉन्च करने से पहले कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट किया था। कंपनी ने सितंबर में अमेरिका की Zero Motorcycles के साथ संयुक्त तौर पर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स डिवेलप करने के लिए छह करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Ather में 5.6 करोड़ डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट किया था। पिछले वर्ष इसने बैटरी शेयरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ताइवान की Gogoro के साथ वेंचर किया था। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है। Ola के फाउंडर और CEO, Bhavish Aggarwal का कहना है,  "विदेश में हमारे एक्सपैंशन का मतलब कंपनी की ग्रोथ के साथ ही दुनिया में EV सेगमेंट को आगे बढ़ाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका होने का संकेत है।" उन्होंने कहा था कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट को अगले लेवल पर ले जाने के लिए भारत को बड़ा योगदान देना होगा। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप के इनवेस्टमेंट वाली Ola एक इंटीग्रेटेड मोबिलिटी कंपनी बनने पर फोकस कर रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »