Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दशहरा पर सेल्स लगभग 10 गुना बढ़ी

Ola Electric ने S1 की बिक्री 1 सितंबर से शुरू की थी और इसकी डिलीवरी 7 सितंबर से दी गई थी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले वर्ष लॉन्च किए गए S1 Pro के समान प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दशहरा पर सेल्स लगभग 10 गुना बढ़ी

कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है

ख़ास बातें
  • S1 में 3kWh की इलेक्ट्रिक मोटर है
  • इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 141 किलोमीटर की है
  • कंपनी के ई-स्कूटर्स की जल्द नेपाल में बिक्री शुरू होगी
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में पिछले कुछ महीनों में तेजी आई है। Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री दशहरा पर सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 10 गुना बढ़ी है। कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने बताया, "S1 को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी बिक्री सामान्य दिनों से लगभग 10 गुना अधिक रही।"

उनका कहना था कि इससे पता चलता है कि लोग पेट्रोल और डीजल इंजन से चलने वाले व्हीकल्स से आगे बढ़कर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खरीदने के लिए तैयार हैं। Ola Electric ने S1 की बिक्री 1 सितंबर से शुरू की थी और इसकी डिलीवरी 7 सितंबर से दी गई थी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले वर्ष लॉन्च किए गए S1 Pro के समान प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कंपनी S1 Pro की लगभग 70,000 यूनिट बेच चुकी है। S1 में 3kWh की इलेक्ट्रिक मोटर है जो सिंगल चार्ज में लगभग 141 किलोमीटर की रेंज देती है। कंपनी इसकी टॉप स्पीड 90 kmph होने का दावा करती है। 

कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है। इसके S1 और S1 Pro स्कूटर्स की जल्द नेपाल में बिक्री शुरू की जाएगी। इसके लिए नेपाल में CG Motors के साथ एग्रीमेंट किया गया है। Ola Electric ने बताया है कि इसके बाद लैटिन अमेरिका, आसियान और यूरोप में एक्सपैंशन किया जा सकता है। Aggarwal ने कहा था,  "विदेश में हमारे एक्सपैंशन का मतलब कंपनी की ग्रोथ के साथ ही दुनिया में EV सेगमेंट को आगे बढ़ाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका होने का संकेत है।"  उनका कहना था कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट को अगले लेवल पर ले जाने के लिए भारत को बड़ा योगदान देना होगा। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी।

ओला ने टू-व्हीलर्स, फोर-व्हीलर्स और मैन्युफैक्चरिंग में स्थिति मजबूत करने की तैयारी की है। देश के कैब राइड मार्केट में ओला ने Uber को पीछे छोड़कर बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी ने पिछले वर्ष ई-स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी और इसकी योजना 2024 तक इलेक्ट्रिक कारें बनाने की है। ओला ने इस वर्ष की पहली छमाही में स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना को टाल दिया था। इसका कारण मार्केट में वोलैटिलिटी और अन्य स्टार्टअप्स की कमजोर लिस्टिंग थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »