ई-सिगरेट बेचने पर 15 वेबसाइट्स को मिला हेल्थ मिनिस्ट्री से नोटिस

मिनिस्ट्री ने इन वेबसाइट्स को ई-सिगरेट का एडवर्टाइजमेंट और बिक्री बंद करने का निर्देश दिया गया है

ई-सिगरेट बेचने पर 15 वेबसाइट्स को मिला हेल्थ मिनिस्ट्री से नोटिस

यह हानिकारक डिवाइस बच्चों को भी आसानी से उपलब्ध हो रहा है

ख़ास बातें
  • इसके अलावा छह और वेबसाइट्स को भी जल्द नोटिस भेजा जा सकता है
  • सोशल मीडिया पर इसके एडवर्टाइजमेंट और बिक्री की कड़ी निगरानी हो रही है
  • हेल्थ मिनिस्ट्री ने 15 वेबसाइट्स को 'टेकडाउन नोटिस' दिया है
विज्ञापन
कुछ वर्ष पहले लगाए गए बैन के बावजूद ई-सिगरेट बेचने के कारण हेल्थ मिनिस्ट्री ने 15 वेबसाइट्स को नोटिस भेजा है। इन वेबसाइट्स को ई-सिगरेट का एडवर्टाइजमेंट और बिक्री बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा छह और वेबसाइट्स को भी जल्द नोटिस भेजा जा सकता है। मिनिस्ट्री की ओर से सोशल मीडिया पर इससे जुड़े एडवर्टाइजमेंट और बिक्री की कड़ी निगरानी की जा रही है। 

इस बारे में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 15 वेबसाइट्स को 'टेकडाउन नोटिस' दिया गया है, चार ने कामकाज बंद कर दिया है और बाकी ने उत्तर नहीं दिया है। एक सूत्र ने कहा, "अगर ये वेबसाइट्स उत्तर नहीं देती और कानून का पालन नहीं करती तो हेल्थ मिनिस्ट्री इन वेबसाइट्स को हटाने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को पत्र लिखेगी। इन वेबसाइट्स के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।" केंद्र सरकार ने चार वर्ष पहले ई-सिगरेट के प्रोडक्शन, इम्पोर्ट, एक्सपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, बिक्री, डिस्ट्रीब्यूशन, स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन पर बैन लगाने वाला एक्ट लागू किया था। 

हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से इन वेबसाइट्स को भेजे गए नोटिस में कहा गया है, "हमने आपके प्लेटफॉर्म पर गैर कानूनी ई-सिगरेट का ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट और बिक्री को देखा है, जो कानून के तहत प्रतिबंधित है। आपको प्रमाण को किसी तरीके से नुकसान पहुंचाए बिना इसे हटाने का निर्देश दिया जाता है।" नोटिस में चेतावनी दी गई है कि इस निर्देश का पालन नहीं करने पर वेबसाइट के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। 

मिनिस्ट्री ने फरवरी में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर ई-सिगरेट पर बैन को प्रभावी तरीके से लागू करने को सुनिश्चित करने के लिए कहा था। इसके साथ ही यह आशंका जताई थी कि ई-सिगरेट ऑनलाइन और स्थानीय वेंडर्स के पास उपलब्ध हैं। इस बारे में केंद्रीय हेल्थ सचिव Rajesh Bhushan ने चीफ सेक्रेटरीज को लिखे पत्र में कहा था कि ई-सिगरेट को स्टेशनरी स्टोर्स और शैक्षिक संस्थानों के निकट बेचे जाने के मामलों की रिपोर्ट मिली है। इससे यह प्रोडक्ट बच्चों को आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इसके बाद मई में एक अन्य सार्वजनिक नोटिस के जरिए मिनिस्ट्री ने इस पर बैन लगाने वाले कानून के सख्ती से पालन के लिए कहा था। इसके अलावा ई-सिगरेट के मैन्युफैक्चरर्स, इम्पोर्टर्स, एक्सपोर्टर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, एडवर्टाइजर्स, ट्रांसपोर्टर्स, सोशल मीडिया वेबसाइट्स और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स को इसे लेकर चेतावनी दी थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Device, Notice, Ban, Market, Selling, Vendors, Law, Websites, Government, Export
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »