• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के iPhone 17e में मिल सकता है 6.1 इंच डिस्प्ले, जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी

Apple के iPhone 17e में मिल सकता है 6.1 इंच डिस्प्ले, जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी

एपल जल्द ही iPhone 17e की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है। इस स्मार्टफोन में डायनैमिक आइलैंड मिल सकता है

Apple के iPhone 17e में मिल सकता है 6.1 इंच डिस्प्ले, जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी

भारत में पिछले वर्ष फरवरी में iPhone 16e को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में डायनैमिक आइलैंड मिल सकता है
  • iPhone 17e के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
  • एपल के iPhone 16e की सेल्स अनुमान से कम रही है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले वर्ष कम प्राइस वाला आईफोन लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी के iPhone 16e की सेल्स अनुमान से कम रही है। एपल की इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन लाने की तैयारी  है। iPhone 17e के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच डिस्प्ले हो सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने दावा किया है कि एपल जल्द ही iPhone 17e की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है। इस स्मार्टफोन में डायनैमिक आइलैंड मिल सकता है। यह iPhone 16e के डिजाइन की तुलना में अपग्रेड होगा। iPhone 16e में नॉच डिजाइन दिया गया था। नए स्मार्टफोन में पिछले वर्जन के समान 60 Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। इस टिप्सटर ने कहा है कि iPhone 17e में A19 चिप दिया जा सकता है। कंपनी ने iPhone 17 में समान चिप का इस्तेमाल किया है। 

इस वर्ष मई में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। iPhone 17e के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। भारत में पिछले वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए iPhone 16e में 8 GB का RAM है। इस स्मार्टफोन के 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 59,900 रुपये, 256 GB का 69,900 रुपये और 512 GB वाले वेरिएंट का 89,900 रुपये है। इसे व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

iPhone 16e में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR (1,170x2,532 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में में A18 चिप दिया गया है। यह iOS 18 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। iPhone 16e 3,961 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड और 7.5 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का इंटरनल डिजाइन और iOS 18 का एडवांस्ड पावर मैनेजमेंट बैटरी के इस्तेमाल की अवधि को भी बढ़ाता है। कंपनी ने बताया था कि यह आईफोन 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसकी तुलना में आईफोन 16 में सिंगल चार्ज पर लगभग 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराता है। इस स्मार्टफोन का साइज 146.7 x 71.5 x 7.8 mm और भार लगभग 167 ग्राम का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »