Amazfit Active Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च होगी 25 दिन बैटरी के साथ, जानें फीचर्स

स्मार्टवॉच में 658mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह साधारण इस्तेमाल में 25 दिन तक चल सकती है।

Amazfit Active Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च होगी 25 दिन बैटरी के साथ, जानें फीचर्स

Photo Credit: Amazfit

Amazfit Active Max में कंपनी ने 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है।

ख़ास बातें
  • Amazfit Active Max में कंपनी ने 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है।
  • स्मार्टवॉच में 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • Zepp OS 5 पर रन करने वाली इस स्मार्टवॉच में बिल्ट इन माक्रोफोन है।
विज्ञापन

Amazfit की ओर से भारत में नई स्मार्टवॉच Amazfit Active Max को लॉन्च के लिए टीज कर दिया गया है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके मेन फीचर्स का भी खुलासा किया है। स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। सेफ्टी के लिए 2.5D ग्लास इस पर दिया गया और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी मौजूद है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इसका प्राइस, और सभी खास फीचर्स के बारे में। 

Amazfit Active Max Launch in India

Amazfit Active Max स्मार्टवॉच को कंपनी भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च के लिए डेट कंफर्म नहीं की है। संभावना है कि यह स्मार्टवॉच भारत में जनवरी के अंत में दस्तक दे सकती है। ग्लोबल मार्केट्स में यह स्मार्टवॉच खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Amazfit Active Max Price in India

Amazfit Active Max की कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। अमेरिका, यूरोप जैसे देशों में यह खरीद के लिए उपलब्ध है। अमेरिका में इस स्मार्टवॉच की कीमत $169.99 (लगभग 15,100 रुपये) है। वहीं, UK में इस स्मार्टवॉच को खरीद के लिए £169.90 (लगभग 20,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। संभावना है कि भारत में भी यह 15 हजार रुपये के करीब कीमत में पेश की जा सकती है। 

Amazfit Active Max Specifications

Amazfit Active Max में कंपनी ने 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसमें 480×480 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इस पर 2.5D टेम्पर्ड ग्लास कंपनी ने इस्तेमाल किया है। स्मार्टवॉच में 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें Bluetooth 5.3 LE की कनेक्टिविटी है। यह Android 7.0 और उससे ऊपर के वर्जन के साथ कनेक्ट हो सकती है। वहीं, iOS 14.0 और उससे ऊपर के वर्जन के साथ भी कम्पैटिबल है। 

Zepp OS 5 पर रन करने वाली इस स्मार्टवॉच में बिल्ट इन माक्रोफोन है। इसके साथ सभी जरूरी सेंसर्स जैसे बायोमीट्रिक, एक्सिलेरोमीटर, बैरोमीटर, एम्बियंट लाइट, टेम्परेचर सेंसर भी मौजूद है। कंपनी ने इसमें Zepp Flow AI वॉइस कंट्रोल फीचर भी दिया है। स्मार्टवॉच में 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड मिलते हैं।

Amazfit Active Max के हेल्थ फीचर्स

Amazfit Active Max कई तरह के हेल्थ फीचर्स को सपोर्ट करती है। इसमें BioCharge फीचर दिया गया है। साथ ही 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर भी है। इसके अलावा, SpO2 लेवल मॉनिटरिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग को भी यह सपोर्ट करती है। 

अन्य फीचर्स में इसके अंदर टू-डू-लिस्ट, कैलेंडर रिमाइंडर, कॉल नोटिफिकेशन, सिडेंटरी रिमाइंडर, स्मार्टफोन ऐप नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल आदि फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टवॉच के डाइमेंशन 48.5 x 48.5 x 12.2mm हैं और वजन 39.5 ग्राम है। स्मार्टवॉच में 5ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है। 

बैटरी

स्मार्टवॉच में 658mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह साधारण इस्तेमाल में 25 दिन तक चल सकती है। हैवी इस्तेमाल में यह 10 दिन तक चल सकती है और लगातार GPS के इस्तेमाल के साथ इसमें 22 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »