Websites

Websites - ख़बरें

  • रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
    Bribes.fyi नाम की वेबसाइट को घूस मांगने की घटनाओं की जानकारी गुमनाम तरीके से दर्ज कराने के लिए बनाया गया था। वेबसाइट लॉन्च होने के बाद इसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। NDTV के मुताबिक, महज 48 घंटे में प्लेटफॉर्म पर 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट आईं और करीब 2 लाख नए यूजर्स जुड़े। अचानक बढ़े ट्रैफिक और बड़ी मात्रा में मिले डेटा को संभालना टीम के लिए मुश्किल हो गया। इसके बाद वेबसाइट को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला लिया गया। टीम ने डेटा के गलत इस्तेमाल और कानूनी चुनौतियों को लेकर भी चिंता जताई है।
  • AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
    ऑस्ट्रेलिया में एक AI Agent द्वारा जिम की वेबसाइट में मौजूद सुरक्षा खामी का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। ABC News की रिपोर्ट के मुताबिक, एक यूजर ने AI एजेंट को जिम की क्लास बुक करने का काम दिया था। Agent ने बुकिंग सिस्टम की जांच के दौरान API में ऑथोराइजेशन की कमजोरी खोज ली। इसके बाद उसने वेटिंग लिस्ट में यूजर से आगे मौजूद एक व्यक्ति की बुकिंग कैंसल कर दी और अपने यूजर की स्थिति ऊपर कर दी। यूजर ने AI को सीधे किसी की बुकिंग हटाने या वेबसाइट हैक करने का निर्देश नहीं दिया था। मामले ने AI Agents के बढ़ते साइबर सिक्योरिटी रिस्क को लेकर चिंता बढ़ाई है।
  • 90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल
    भारतीय डेवलपर Yash Bharadwaj की बनाई वेबसाइट Saloon.wtf सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वेबसाइट का कॉन्सेप्ट 90s और 2000s की शुरुआत वाली भारतीय नाई की दुकानों की यादों पर आधारित है, जहां कम कीमत में Haircut के साथ बैकग्राउंड में Bollywood के गाने बजते थे। Bharadwaj ने वेबसाइट को X पर शेयर किया, जिसके बाद पोस्ट को 32 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने वेबसाइट देखकर अपने बचपन और पुराने Barbershop की यादें शेयर कीं। Paytm फाउंडर Vijay Shekhar Sharma ने भी पोस्ट पर Reaction दिया। वेबसाइट YouTube Playback का इस्तेमाल करती है।
  • GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
    GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को आगामी परीक्षा और उससे संबंधित जरूरी जानकारी प्रदान करेगी। अब उम्मीदवार gate2027.iitm.ac.in पर जाकर लेटेस्ट नोटिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन शेड्यूल, परीक्षा की तारीख, सिलेबस में बदलाव समेत अन्य जरूरी जानकारी पा सकते हैं। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का आयोजन IIT मद्रास करने वाला है।
  • ChatGPT बना ठगो का नया हथियार! AI से सरकारी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
    बिजनौर पुलिस ने HSRP बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गैंग 15 राज्यों में दर्ज 29 साइबर धोखाधड़ी के मामलों से जुड़ा है। आरोपियों ने GoDaddy के जरिए डोमेन लेकर सरकारी HSRP पोर्टल जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटें तैयार की थीं। पुलिस का कहना है कि वेबसाइट के डिजाइन और तकनीकी काम में ChatGPT समेत अन्य AI टूल्स का भी इस्तेमाल किया गया। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।
  • फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
    इंटरनेट पर नजर आने वाली सभी वेबसाइट और ऐप्स असली नहीं होती है, कई ऐसी होती हैं, जिन्हें फ्रॉड करने के लिए तैयार किया जाता है। जी हां अक्सर साइबर क्रिमिनल असली जैसी नजर आने वाली वेबसाइट तैयार करते हैं और लोगों का कीमती डाटा चोरी करके उनकी मेहनत की कमाई पर सेंध लगाते हैं। आप कई तरीकों से असली और नकली वेबसाइट की पहचान कर सकते हैं।
  • GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
    GTA 6 की रिलीज से पहले गेमर्स को निशाना बनाकर नए ऑनलाइन स्कैम सामने आए हैं। Cybersecurity कंपनी NordVPN के मुताबिक, कई फर्जी वेबसाइट्स और ईमेल्स GTA 6 Beta Access और Early Access देने का दावा कर रहे हैं। इन स्कैम्स के जरिए साइबर अपराधी यूजर्स की पर्सनल जानकारी, गेमिंग अकाउंट्स और बैंकिंग डिटेल्स चुरा सकते हैं। कुछ मामलों में फर्जी डाउनलोड फाइल्स में मालवेयर भी पाया गया है, जो हमलावरों को डिवाइस तक रिमोट एक्सेस दे सकता है। फिलहाल Rockstar Games ने किसी भी आधिकारिक GTA 6 Beta Program की घोषणा नहीं की है।
  • एक छात्र की शिकायत और बदल गई IRCTC की किस्मत! 15 जुलाई तक आएगी नई वेबसाइट
    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि नई IRCTC वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च की जा सकती है। जयपुर में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छात्र ने IRCTC वेबसाइट पर Captcha समस्या का मुद्दा उठाया, जिसके बाद रेल मंत्री ने अधिकारियों से नई वेबसाइट की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में पूछा। लंबे समय से IRCTC यूजर्स वेबसाइट क्रैश, OTP में देरी और Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली समस्याओं की शिकायत करते रहे हैं। नई वेबसाइट से यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।
  • Poco M8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर Poco M8s की मॉडल नंबर - Poco 26067PC09G के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, NR और GSM के विकल्प हैं। इस लिस्टिंग के अनुसार, Poco M8s की चीन में मैन्युफैक्चरिंग हुई है और इसका सर्टिफिकेशन नंबर - B38253-26 का है।
  • असली वेबसाइट पर नकली नंबर: कैसे एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!
    आजकल साइबर स्कैम सिर्फ फिशिंग मेल या नकली वेबसाइट तक सीमित नहीं रहे - अटैकर्स अब इलिगिटिमेट वेबसाइटों और सर्च/URL पैरामीटर्स का गलत यूज कर रहे हैं ताकि यूजर को भरोसा दिलाकर पैसा और एक्सेस चुरा सकें। इसी जून में भी खबर सामने आई थी कि कई बड़े नामों, जिनमें बैंक ऑफ अमेरिका, Netflix और Microsoft जैसे दिग्गज भी शामिल है, कि साइट्स पर इसी तरह के अटैक देखे गए, जहां खराब URLs के जरिए पेजों में फेक सपोर्ट नंबर और मालिशियस कंटेंट इंजेक्ट किया गया। इससे यूजर्स ने धोखे में आकर फोन करके स्कैमर्स से बात की और कई मामलों में पर्सनल/फाइनेंशियल डेटा लीक हुआ। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
  • 15 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन, 50MP के तीन कैमरा
    OnePlus 13 को Amazon और OnePlus Official Website पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने 72,999 रुपये में लॉन्च किया था जो कि इसका अधिकतम रिटेल प्राइस है। लेकिन फोन को इस वक्त 60,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
    Airtel के लम्बी वैधता वाले रीचार्ज प्लान्स में एक ऐसा प्लान शामिल किया गया है जो सस्ती कीमत में प्रीमियम लेवल के बेनिफिट्स लेकर आता है। कंपनी का यह प्लान 1798 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। इसे Airtel Official Website या Airtel Thanks App के माध्यम से ऑनलाइन रीचार्ज के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
  • 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता Airtel प्लान!
    Airtel के 365 दिनों की वैधता वाले रीचार्ज प्लान्स में एक ऐसा प्लान शामिल किया गया है जो सस्ती कीमत में धांसू बेनिफिट्स लेकर आता है। कंपनी का यह प्लान 2249 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। इसे Airtel Official Website या Airtel Thanks App के माध्यम से ऑनलाइन रीचार्ज के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान 365 दिनों के लिए 30GB डेटा बंडल बेनिफिट के साथ आता है।
  • Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
    Realme ने अपनी हाल ही में लॉन्च की गई Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार दाम 3,000 रुपये से 4,000 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार यह फैसला मेमोरी कंपोनेंट्स और चिपसेट की बढ़ती लागत के कारण लिया गया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमतें अब लाइव हो चुकी हैं। इंडस्ट्री में चल रही सप्लाई और लागत से जुड़ी चुनौतियों का असर सीधे ग्राहकों पर देखा जा रहा है।
  • 10000mAh बैटरी वाला पावरबैंक Portronics Moji 10 लॉन्च, जानें कीमत
    Portronics की ओर से नया Portronics Moji 10 पावर बैंक लॉन्च किया गया है जिसमें 10,000mAh की बैटरी है। यह कंपनी का वायरलैस मेग्नेटिक पावर बैंक है जो वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन टाइप-सी केबल दी गई है। हैवी बैटरी के बावजूद यह मात्र 160 ग्राम वजनी है। इसमें 15W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »