घर बैठै कैसे चेक करें अपने वाहन का PUC, वैध है या नहीं?

दिल्ली एनसीआर में इस वक्त प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है और ऐसे में सरकार वाहनों को लेकर बहुत सख्त हो गई है।

घर बैठै कैसे चेक करें अपने वाहन का PUC, वैध है या नहीं?

Photo Credit: Pexels/Erik Mclean

PUC सर्टिफिकेट सभी वाहन मालिकों के लिए अनिवार्य है।

ख़ास बातें
  • PUC हर वाहन को मिलने वाला एक सर्टिफिकेट है।
  • PUC से पता चलता है कि वाहन का प्रदूषण नियंत्रण में है।
  • PUC के बिना वाहन चलाने पर ट्रैफिक पुलिस चालान कर सकती है।
विज्ञापन

सड़क पर वाहन चलाने के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट होना बहुत ज्यादा जरूरी है। वहीं दिल्ली एनसीआर में इस वक्त प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है और ऐसे में सरकार वाहनों को लेकर बहुत सख्त हो गई है। अगर आपके वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUC) खत्म होने वाला है तो आप जल्द से जल्द दोबारा प्रदूषण की जांच करवा करके नया PUC सर्टिफिकेट बनवा सकता है। कई पेट्रोल पंप पर बिना वैध पीयूसी के ईंधन नहीं दिया जा रहा है। अगर आपको नहीं पता है कि आपके वाहन प्रदूषण सर्टिफिकेट अभी वैध है या नहीं तो उसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है और आप घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल पर ही इसकी जानकारी पा सकते हैं और चालान से बच सकते हैं।

PUC सर्टिफिकेट क्या है?

PUC हर वाहन को मिलने वाला एक सर्टिफिकेट है, जिससे यह पता चलता है कि वाहन का प्रदूषण नियंत्रण में है। जी हां पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट सभी वाहन मालिकों के लिए अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना अगर वाहन सड़कों पर चलता हुआ नजर आए तो ट्रैफिक पुलिस चालान कर सकती है। आज के समय में ऑनलाइन चालान घर ही आ जाता है। यह सर्टिफिकेट यह बताता है कि आपका वाहन सरकार द्वारा निर्धारित धुएं के स्टैंडर्ड के अंदर ही है और ज्यादा प्रदूषण नहीं फैला रहा है। इस सर्टिफिकेट के बाद आप आसानी से वाहन को सुरक्षित तरीके से सड़कों पर चला सकते हैं और पर्यावरण के नियमों का पालन भी हो रहा है।
 

ऑनलाइन कैसे करें PUC सर्टिफिकेट की जांच

परिवहन वेबसाइट (PUCC) के जरिए

  • सबसे पहले आपको परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट PUCC पर जाना है।
  • उसे बाद ऊपर नजर आ रहे विकल्पों में से पीयूसी सर्टिफिकेट पेज विकल्प को खोजना है और उस पर क्लिक करना है।
  • पीयूसी सर्टिफिकेट पेज पर जाने के बाद आपको जानकारी दर्ज करनी है, जिसमें वाहन का पंजीकरण नंबर और चेसिस नंबर के अंतिम 5 अक्षर दर्ज करने हैं।
  • उसके बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा को देख कर दर्ज करना है।
  • उसके बाद पीयूसी डिटेल पर क्लिक करके आप अपने वाहन की प्रदूषण प्रमाणपत्र को देख सकते हैं।

mParivahan ऐप के जरिए

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में mParivahan ऐप खोलना है, अगर डाउनलोड नहीं है तो डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है।
  • उसके बाद mParivahan ऐप में साइन इन करना है।
  • अगर वाहन पहले से जुड़ा नहीं है तो उसे जोड़ना है, अपने वाहन को रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए जोड़ना है।
  • उसके बाद आपको होम पेज पर व्हीकल विकल्प पर टैप करना है और मीनू में जाकर PUCC का चयन करना है।
  • अब आप व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए खोज सकते हैं और व्हीकल प्रोफाइल खोल सकते हैं और जानकारी के लिए PUCC/PUC सेक्शन पर जा सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »