Google की वर्क-फ्रॉम-होम पर सख्ती से स्टाफ नाराज, सोशल मीडिया पर कर रहे कंपनी की बुराई

गूगल की एक सप्ताह में कम से कम तीन दिन एंप्लॉयीज के ऑफिस में आने की नई पॉलिसी का काफी विरोध हो रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जून 2023 19:45 IST
ख़ास बातें
  • गूगल में जॉब का काफी आकर्षण होता है
  • कंपनी की नई पॉलिसी के खिलाफ सोशल मीडिया पर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं
  • गूगल के एंप्लॉयीज का कहना है कि इससे उनके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी

कंपनी ने कहा है कि वह अपने अधिकतर एंप्लॉयीज की ऑफिस में मौजूदगी को लेकर प्रतिबद्ध है

पिछले कुछ महीनों में टेक्नोलॉजी सेक्टर की बहुत सी कंपनियों ने अपने एंप्लॉयीज को वर्क-फ्रॉम-होम या रिमोट लोकेशन से कार्य का विकल्प समाप्त कर उन्हें ऑफिस आने का निर्देश दिया है। इन कंपनियों में Google भी शामिल है। हालांकि, गूगल की एक सप्ताह में कम से कम तीन दिन एंप्लॉयीज के ऑफिस में आने की नई पॉलिसी का काफी विरोध हो रहा है। इसे लेकर कंपनी के एंप्लॉयीज सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 

बहुत सी कंपनियों ने पिछले कुछ वर्षों में महामारी के कारण वर्क-फ्रॉम-होम की पॉलिसी लागू की थी। हालांकि, महामारी की स्थिति में सुधार के बाद अधिकतर कंपनियों ने इस पॉलिसी को समाप्त कर एंप्लॉयीज को दोबारा ऑफिस बुला लिया है। गूगल में जॉब का काफी आकर्षण है। इसके पीछेअधिक सैलरी, अच्छा वर्क कल्चर और नई टेक्नोलॉजी पर कार्य का मौका मिलने जैसे कारण हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की एंप्लॉयीज के लिए एक सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस आना जरूरी करने की पॉलिसी से बहुत से एंप्लॉयीज नाराज हैं। इन एंप्लॉयीज का कहना है कि इससे उनके लिए जॉब और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा महामारी के बाद कई एंप्लॉयीज अलग शहरों या राज्यों में शिफ्ट हो गए थे। इस वजह से उनके लिए सप्ताह में तीन दिन ऑफिस आना लगभग असंभव होगा। 
Advertisement

कंपनी की नई पॉलिसी को लेकर एंप्लॉयीज सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसे लेकर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। इनमें से एक मीम में कहा गया है, "हम स्कूल जाने वाले बच्चे नहीं हैं। हमारी इस तरह निगरानी न करें।" एंप्लॉयीज के बीच बढ़ती नाराजगी के मद्देनजर गूगल ने कहा है कि वह इस पॉलिसी में कुछ छूट देने के लिए तैयार है। कंपनी ऐसे एंप्लॉयीज को रिमोट तरीके से कार्य की छूट दे सकती है जिन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी है या जो ऑफिस से दूर रहते हैं। हालांकि, इसके साथ ही कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि वह अपने अधिकतर एंप्लॉयीज की ऑफिस में मौजूदगी को लेकर प्रतिबद्ध है। 

भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में विमेन एंप्लॉयीज के जॉब छोड़ने या एट्रिशन की दर बढ़ गई है। TCS ने भी अपनी वर्क-फ्रॉम-होम से जुड़ी पॉलिसी में बदलाव किया है। यह विमेन एंप्लॉयीज के जॉब छोड़ने का एक कारण बन रहा है। पिछले वित्त वर्ष के अंत में TCS का एट्रिशन रेट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20.1 प्रतिशत का था। 
    
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  5. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  2. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  5. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  6. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  8. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  9. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.