• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • चीन ने बना दिया 'घर संभालने वाला' AI रोबोट, इंसानों जैसे करेगा काम, बातें भी करेगा!

चीन ने बना दिया 'घर संभालने वाला' AI रोबोट, इंसानों जैसे करेगा काम, बातें भी करेगा!

चीन ने अपना पहला जनरल-पर्पज घरेलू रोबोट Shiguang S1 लॉन्च कर दिया है। यह AI रोबोट घर के कई काम कर सकता है, बुजुर्गों से बातचीत कर सकता है और समय के साथ नए टास्क्स भी सीख सकता है।

चीन ने बना दिया 'घर संभालने वाला' AI रोबोट, इंसानों जैसे करेगा काम, बातें भी करेगा!

Photo Credit: Optics Valley

घर के काम करने वाला Shiguang S1 AI रोबोट चीन में लॉन्च हुआ

ख़ास बातें
  • चीन ने Shiguang S1 नाम का घरेलू AI रोबोट लॉन्च किया
  • रोबोट खाना बनाने और कपड़े फोल्ड करने जैसे काम करेगा
  • Shiguang S1 नए टास्क्स सीखने और लोगों से बात करने में सक्षम है
विज्ञापन

चीन ने अपना पहला जनरल-पर्पज घरेलू रोबोट लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Shiguang S1 रखा गया है। इस रोबोट को चीनी रोबोटिक्स कंपनी GigaBrain ने Wuhan के Optics Valley में पेश किया। कंपनी के मुताबिक Shiguang S1 को खासतौर पर घरों में रोजमर्रा के कामों के लिए डिजाइन किया गया है। यह पारंपरिक फैक्ट्री रोबोट्स से अलग है, क्योंकि यह सिर्फ तय इंस्ट्रक्शन्स फॉलो करने के बजाय लोगों के साथ नेचुरल तरीके से इंटरैक्ट भी कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह रोबोट घर के कई काम संभालने के साथ बुजुर्गों की मदद भी कर सकता है।

फिलहाल Optics Valley ने Shiguang S1 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि Wuhan में रहने वाले लोग "Shiguang Vision" WeChat अकाउंट और कंपनी के आधिकारिक एप्लिकेशन पेज के जरिए शुरुआती "Seed Users" बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि उसका अगला एडवांस्ड मॉडल “GigaBrain 1” साल 2026 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

Shiguang S1 के फीचर्स की बात करें तो यह कपड़े फोल्ड करने, खाना बनाने और डाइनिंग टेबल साफ करने जैसे कई घरेलू काम कर सकता है। इसके अलावा यह घर में मौजूद बुजुर्ग लोगों से बातचीत भी कर सकता है और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद भी कर सकता है। कंपनी के मुताबिक यह रोबोट लगातार नई चीजें सीख सकता है, जिससे यह समय के साथ नए टास्क्स को भी समझने लगता है।

GigaBrain का कहना है कि Shiguang S1 में कंपनी का खुद का डेवलप किया गया एम्बॉडीड इंटेलिजेंस मॉडल इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से रोबोट अलग-अलग घरेलू माहौल को समझ सकता है और उसी हिसाब से रिएक्शन दे सकता है। कंपनी के R&D वाइस प्रेसिडेंट Ye Yun के मुताबिक पारंपरिक फैक्ट्री रोबोट सिर्फ फिक्स्ड इंस्ट्रक्शन्स पर काम करते हैं, जबकि Shiguang S1 खुद से एक्शन प्लान कर सकता है और बदलती परिस्थितियों में भी काम जारी रख सकता है।

सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसमें कंप्लायंट कंट्रोल मैकेनिज्म भी दिया है। अगर रोबोट चलते समय किसी इंसान या पालतू जानवर से टकराता है, तो यह तुरंत रुक जाता है। कंपनी के मुताबिक इससे चोट लगने का खतरा कम हो जाता है। Shiguang S1 को चीन में तेजी से बढ़ रही AI रोबोटिक्स, स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी और एल्डरली केयर टेक्नोलॉजी की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »