Workplace

Workplace - ख़बरें

  • AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
    वर्कप्लेस पर AI टूल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और कई कर्मचारी एक साथ कई AI सिस्टम का यूज कर रहे हैं। हालांकि एक नई स्टडी में सामने आया है कि लगातार इन टूल्स को मॉनिटर और मैनेज करना मानसिक थकान पैदा कर सकता है, जिसे “AI Brain Fry” कहा गया है। Harvard Business Review में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक कुछ कर्मचारियों को ध्यान लगाने में कठिनाई, निर्णय लेने में देरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं महसूस हुईं। स्टडी यह भी बताती है कि जिन कर्मचारियों पर AI टूल्स की निगरानी का दबाव ज्यादा होता है, उनमें निर्णय थकान और गलतियों की संभावना भी बढ़ सकती है।
  • AI नहीं सीखा तो प्रमोशन कैंसल? Accenture ने स्टाफ का AI यूज ट्रैक करना शुरू किया
    फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार Accenture ने सीनियर कर्मचारियों के AI टूल्स उपयोग को प्रमोशन प्रक्रिया से जोड़ दिया है। कंपनी अब कुछ सीनियर मैनेजर्स के साप्ताहिक लॉग इन डेटा को ट्रैक कर रही है और लीडरशिप रोल के लिए “रेगुलर एडॉप्शन” को जरूरी बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि AI Refinery और SynOps जैसे टूल्स का इस्तेमाल टैलेंट चर्चा में एक अहम फैक्टर होगा। हालांकि 12 यूरोपीय देशों और कुछ यूनिट्स को इस नीति से छूट दी गई है।
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट 'Like' करना भी अब ऑफिस रूल? Reddit पोस्ट ने छेड़ी बहस
    Reddit पर सामने आई एक पोस्ट ने भारतीय कॉरपोरेट कल्चर में कर्मचारियों की आजादी को लेकर नई बहस छेड़ दी है। r/IndianWorkplace सबरेडिट पर एक यूजर ने दावा किया है कि उसकी कंपनी ने कर्मचारियों को LinkedIn पर दूसरी कंपनियों की पोस्ट लाइक या कमेंट करने से रोक दिया है। इतना ही नहीं, ‘Open to Work’ बैज लगाने पर भी आपत्ति जताई गई है। कंपनी की दलील प्रोफेशनल इमेज बनाए रखने की बताई जा रही है, हालांकि यूजर्स इसे पर्सनल स्पेस में दखल मान रहे हैं।
  • इस AI फील्ड में भारत का दमखम, इंडेक्स में बड़े मार्जिन से टॉप पर!
    EY की 2025 Work Reimagined Survey के मुताबिक, भारत वर्कप्लेस पर AI अपनाने के मामले में ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 62 प्रतिशत कर्मचारी अपने काम में रेगुलर तौर पर Generative AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, 90 प्रतिशत एम्प्लॉयर्स और 86 प्रतिशत कर्मचारियों का मानना है कि AI से प्रोडक्टिविटी बेहतर हुई है। AI Advantage Index में भारत को 53 स्कोर मिला है, जो ग्लोबल एवरेज से काफी ज्यादा है। हालांकि, AI स्किल ट्रेनिंग में अभी निवेश सीमित बताया गया है।
  • Apple पर लगा सैलरी में विमेन वर्कर्स से भेदभाव करने का आरोप 
    कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली ये दोनों विमेन एंप्लॉयीज ऐसी बहुत सी अन्य महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं जो वर्तमान में एपल में जॉब कर रही हैं या पहले कर चुकी हैं
  • Google की वर्क-फ्रॉम-होम पर सख्ती से स्टाफ नाराज, सोशल मीडिया पर कर रहे कंपनी की बुराई
    कंपनी की नई पॉलिसी से बहुत से एंप्लॉयीज नाराज हैं। इन एंप्लॉयीज का कहना है कि इससे उनके लिए जॉब और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो जाएगा
  • Facebook Workplace चैट ऐप लॉन्च
    फेसबुक ने अपनी दूसरी सर्विस वर्कप्लेस के साथ मिलकर Workplace Chat डेस्कटॉप ऐप लॉन्च कर दिया है। फेसबुक द्वारा यह कदम लोकप्रिय सर्विस जैसे स्लैक को चुनौती देने के लिए उठाया गया है। स्लैक अभी बाज़ार में मौज़ूद एंटरप्राइज़ कोलेबोरेशन टूल में सबसे प्रमुख है।
  • गूगल भारत में नौकरी करने के लिए सबसे बेहतर कंपनी: रिपोर्ट
    सर्च इंजन गूगल इंडिया को एक अध्ययन में देश की सबसे आकर्षक कंपनी बताया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर मर्सडीज-बेंज इंडिया है।
  • 'वर्कप्लेस बाय फेसबुक' लॉन्च, अब दफ्तरों में फेसबुक इस्तेमाल करने में टेंशन नहीं
    सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने ख़ास दफ्तरों के लिए अपने मोबाइल ऐप और वेबसाइट का नया वर्ज़न सोमवार को लॉन्च कर दिया। लॉन्च के साथ कंपनी ने एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर क्षेत्र में कदम रख दिया है।

Workplace - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »