• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फास्टैग के लिए आज से बदले नियम, ब्लैकलिस्ट होने से बचने के लिए अपडेट करें एकाउंट

फास्टैग के लिए आज से बदले नियम, ब्लैकलिस्ट होने से बचने के लिए अपडेट करें एकाउंट

इस बदलाव का उद्देश्य टोल प्लाजा पर भीड़ को घटाना और इलेक्ट्रॉनिक टोल पेमेंट्स में लगने वाले समय को न्यूनतम करना है

फास्टैग के लिए आज से बदले नियम, ब्लैकलिस्ट होने से बचने के लिए अपडेट करें एकाउंट

तीन वर्ष तक पुराने फास्टैग एकाउंट्स के लिए दोबारा KYC प्रोसेस करना होगा

ख़ास बातें
  • नए नियमों का पालन नहीं करने पर फास्टैग को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है
  • फास्टैग नियमों में एक बड़ा बदलाव KYC प्रोसेस को लागू करने का है
  • इस प्रोसेस को 31 अक्टूबर तक पूरा किया जा सकता है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में टोल चार्ज की वसूली के लिए FASTag का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। टोल प्लाजा पर फास्टैग के कार्य नहीं करने पर वाहन चालकों को दोगुना टोल टैक्स भी चुकाना पड़ता है। इसके लिए 1 अगस्त से नियमों में बदलाव किया है। टोल प्लाजा पर किसी मुश्किल से बचने के लिए यूजर्स को अपने फास्टैग एकाउंट को अपडेट करना होगा। 

नए नियमों का पालन नहीं करने पर फास्टैग को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। इस बदलाव का उद्देश्य टोल प्लाजा पर भीड़ को घटाना और इलेक्ट्रॉनिक टोल पेमेंट्स में लगने वाले समय को न्यूनतम करना है। फास्टैग नियमों में एक बड़ा बदलाव नो युअर कस्टमर (KYC) प्रोसेस को लागू करने का है। नए नियमों के तहत, पांच वर्ष या इससे अधिक अवधि से सक्रिय फास्टैग एकाउंट्स को 1 अगस्त से बदलना होगा। फास्टैग के यूजर्स को उनके एकाउंट के जारी होने की तिथि की पुष्टि करनी होगी और संबंधित अथॉरिटी को इसे बदलने का निवदेन देना होगा। पांच वर्ष या इससे अधिक पुराने फास्टैग एकाउट्स अमान्य हो जाएंगे।

न्यूनतम तीन वर्ष तक पुराने फास्टैग एकाउंट्स के लिए दोबारा KYC प्रोसेस करना होगा। फास्टैग सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनियों और यूजर्स यह प्रोसेस 31 अक्टूबर तक पूरा कर सकते हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते तो फास्टैग एकाउंट्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। एक अन्य बदलाव इस एकाउंट को वाहन और मालिक के फोन नंबर से जोड़ने का है। 

इस वर्ष अप्रैल से एक वाहन के लिए एक फास्टैग एकाउंट होना अनिवार्य किया गया था। इससे समान फास्टैग को कई वाहनों के लिए इस्तेमाल करने को रोका जा सकेगा। इसके साथ ही फास्टैग एकाउंट को वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के साथ ही वाहन मालिक के फोन नंबर के साथ लिंक करना होगा। इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए वाहन के फ्रंट और साइड की फोटो जमा करने की जरूरत होगी। इसके साथ ही 1 अगस्त या इसके बाद नया वाहन खरीदने वालों को तीन महीने के अंदर रजिस्ट्रेशन नंबर को अपडेट करना पड़ेगा। फास्टैग का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ उपाय किए हैं। इससे टोल चार्ज की वसूली में गड़बड़ी को रोकने के साथ ही वाहन चालकों के लिए सुविधा भी बढ़ेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »