Transport

Transport - ख़बरें

  • EV खरीदारों के लिए खुशखबरी! दिल्ली की नई पॉलिसी में बड़े ऐलान, फ्री रोड टैक्स के साथ...
    दिल्ली सरकार ने Electric Vehicle Policy 2026-2030 का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें EV अपनाने को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव शामिल हैं। इस पॉलिसी में पेट्रोल-डीजल वाहनों को धीरे-धीरे कम करने, EV खरीद पर सब्सिडी देने और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की योजना है। 2026 से कुछ सेगमेंट्स में ICE वाहनों पर रोक लगाने का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा रोड टैक्स छूट और स्क्रैपेज इंसेंटिव जैसे फायदे भी दिए जा सकते हैं।
  • Google Maps के 10 छुपे फीचर्स, जो हर यूजर को जरूर पता होने चाहिए
    Google Maps में कई ऐसे hidden फीचर्स और सेटिंग्स मौजूद हैं, जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को जानकारी नहीं होती। ये फीचर्स न सिर्फ नेविगेशन को आसान बनाते हैं, बल्कि ट्रैफिक, बैटरी और ट्रैवल प्लानिंग को भी बेहतर करते हैं। उदाहरण के तौर पर आप toll roads से बच सकते हैं, multiple stops जोड़ सकते हैं, स्पीड लिमिट देख सकते हैं और यहां तक कि अपनी पार्किंग लोकेशन सेव कर सकते हैं। इसके अलावा EV यूजर्स के लिए चार्जिंग सेटिंग्स और पब्लिक ट्रांसपोर्ट फिल्टर जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं, जो Maps को और ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं।
  • खड़े-खड़े डेस्टिनेशन तक पहुंचा देगा Xiaomi का नया ई-स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 25 Km
    Xiaomi ने Electric Scooter 6 सीरीज में नया Electric Scooter 6 Lite लॉन्च किया है, जिसे बजट-फ्रेंडली मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 300W की मोटर, 25km/h की टॉप स्पीड और 216Wh की बैटरी दी गई है। Standard मोड में इसकी रेंज करीब 25 किलोमीटर बताई गई है। स्कूटर में फ्रंट सस्पेंशन, 10-इंच पन्युमैटिक टायर्स और ड्रम ब्रेक के साथ E-ABS मिलता है। Xiaomi ने फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • हवा में उड़ने वाली कार बनी हकीकत, प्रोडक्शन हुआ शुरू, 2.5 करोड़ में बिकेगी!
    कैलिफोर्निया की कंपनी Alef Aeronautics ने अपनी पहली customer-bound flying car के प्रोडक्शन की शुरुआत कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह एक ड्राइव-एंड-फ्लाई व्हीकल है, जो सड़क से सीधे टेक-ऑफ कर सकता है। शुरुआती दौर में इसे कुछ चुनिंदा ग्राहकों को रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग के लिए दिया जाएगा, वो भी कंट्रोल्ड कंडीशन्स में। Alef का कहना है कि यह अल्ट्रालाइट मॉडल भविष्य में उसके बड़े फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट के लिए रास्ता तैयार करेगा। यह कदम पर्सनल eVTOL सेगमेंट में फ्लाइंग कारों को हकीकत के और करीब लाता है।
  • नए FASTag वार्षिक पास की जोरदार डिमांड, 4 दिनों में हुई 5 लाख से ज्यादा पास की बिक्री
    पिछले चार दिनों में तमिलनाडु में फास्टैग एनुअल पास की सबसे अधिक बिक्री हुई है। इसके बाद कर्नाटक और हरियाणा हैं। फास्टैग एनुअल पास के जरिए अधिकतम ट्रांजैक्शंस भी तमिलनाडु में हुई हैं। इन ट्रांजैक्शंस में कर्नाटक का दूसरा स्थान है। फास्टैग एनुअल पास से कस्टमर्स को एक वर्ष में 200 टोल को पार करने की अनुमति मिलेगी। इस पास का प्राइस 3,000 रुपये का है।
  • दुबई में एरियल टैक्सी की हुई सफल टेस्ट फ्लाइट, 160 किलोमीटर की रेंज
    यह शहरों में ट्रांसपोर्ट के लिए बेहतर हो सकती है। इसके लिए फुली इलेक्ट्रिकल वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए बड़े लैंडिंग एरिया की जरूरत नहीं होती। यह एरियल टैक्सी शहरों के बीच शून्य-इमिशन और फास्ट ट्रैवल के लिए डिजाइन की गई है। एरियल टैक्सी के लिए इस्तेमाल किए गए एयरक्राफ्ट की रेंज 160 किलोमीटर तक की है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 320 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • आ गया FASTag Annual Pass, तीन हजार रुपये में, 1 साल तक चलेगा, लेकिन ये है कंडीशन...
    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने आज नेशनल हाइवे पर आसान यात्रा के लिए FASTag का वार्षिक पास पेश कर दिया है। 1 साल के लिए FASTag पास की कीमत 3,000 रुपये होगी, जो 15 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगी। लेटेस्ट FASTag पास नॉन-कमर्शियल प्राइवेट वाहनों जैसे कि कार, जीप और वैन के लिए लागू होगा। यह एक्टिवेशन की तारीख से एक साल तक या 200 यात्राओं तक के लिए वैध होगा।
  • Tata Motors ने शुरू किया हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक का ट्रायल
    देश में अधिकतर ट्रक डीजल से चलते हैं। यह पॉल्यूशन का एक बड़ा कारण है। डीजल का इस्तेमाल घटने से देश के फ्यूल के इम्पोर्ट में भी कमी हो सकती है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर Nitin Gadkari और टाटा मोटर्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (कमर्शियल व्हीकल्स), Girish Wagh ने अगले दो वर्षों तक रोड पर ट्रायल के लिए 16 हाइड्रोजन ट्रकों को रवाना किया।
  • न्‍यू यॉर्क से लंदन 1 घंटे में? Elon Musk का दावा- 20 अरब डॉलर में बन जाएगी सुरंग, जानें
    न्‍यू यॉर्क शहर और लंदन के बीच की दूरी साढ़े पांच हजार किलोमीटर से ज्‍यादा है। यह सफर कई घंटों में पूरा होता है। क्‍या फ्यूचर में यह दूरी एक घंटे में तय हो जाएगी। दोनों शहरों को एक ट्रान्साटलांटिक सुरंग से जोड़ने का विचार है। हाल ही में एलन मस्‍क ने कहा कि उनकी कंपनी इस सुरंग को 20 अरब डॉलर में बना सकती है। कई साल से अटलांटिक महासागर के नीचे 4800km लंबी सुरंग बनाने की बात है।
  • GPS Toll System: टोल अब GPS से कटेगा, 20 किमी तक फ्री यात्रा, जानें नए नियम
    सरकार ने ट्रांसपोर्ट नियमों में बदलाव किया है। अब टोल GPS के माध्यम से कटेगा। जिसके लिए GPS और ऑन बोर्ड यूनिट्स (OBU) गाड़ियों में लगे होंगे जो गाड़ी की ट्रैकिंग करेंगे। हाईवे पर लगे कैमरे भी गाड़ी की लोकेशन की पुष्टि करेंगे। तय की गई दूरी को मापकर ही टोल कट जाएगा। 20 कि.मी. तक आने-जाने के लिए कोई टोल नहीं लगेगा। फास्ट टैग भी अभी जारी रहेगा।
  • फास्टैग के लिए आज से बदले नियम, ब्लैकलिस्ट होने से बचने के लिए अपडेट करें एकाउंट
    फास्टैग नियमों में एक बड़ा बदलाव नो युअर कस्टमर (KYC) प्रोसेस को लागू करने का है। नए नियमों के तहत, पांच वर्ष या इससे अधिक अवधि से सक्रिय फास्टैग एकाउंट्स को 1 अगस्त से बदलना होगा
  • Uber के भारत में ड्राइवर्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा
    देश में उबर ने Tata Motors के साथ एनवायरमेंट फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी एक बड़ी डील की है। इसके तहत उबर को टाटा मोटर्स के 25,000 XPRES–T इलेक्ट्रिक व्हीकल की सप्लाई की जाएगी
  • C-295 Transport Plane : एयरफोर्स को मिला पहला ट्रांसपोर्ट प्‍लेन, 55 और आएंगे, जानें इनकी खूबियां
    What is C 295 Transport Plane : एयरफोर्स को एडवांस बनाने के मकसद से सरकार ने एयरबस के साथ 2 साल पहले डील की थी।
  • कार चलाने के खर्च में हो सकती है कमी, लॉन्च होगी 100 प्रतिशत इथनॉल से चलने वाली कार
    एनवायरमेंटल फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन का पक्ष लेने वाली गडकरी ने ऑटोमोबाइल कंपनियों से ऑल्टरनेटिव फ्यूल से चलने वाली कारों को डिवेलप करने के लिए कहा है
  • VIP कारों में सायरन के बजाय बजेगा मधुर संगीत!
    तेज आवाज वाले सायरन की जगह गडकरी ने प्रपोजल दिया है कि VIP कारों में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की मधुर धुनें बजाई जा सकती हैं

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »