अगर नए साल के मौके पर घर या ऑफिस में पार्टी का प्लान है और ऑनलाइन फूड, ग्रोसरी या अन्य सामान ऑर्डर करना चाहते हैं तो अब आपको कोई नया विकल्प खोजना होगा।
Photo Credit: Unsplash/Rowan Freeman
ऑनलाइन डिलीवरी से हर सामान घर पर आ जाता है।
अगर नए साल के मौके पर घर या ऑफिस में पार्टी का प्लान है और ऑनलाइन फूड, ग्रोसरी या अन्य सामान ऑर्डर करना चाहते हैं तो अब आपको कोई नया विकल्प खोजना होगा। जी हां 31 दिसंबर ऑनलाइन डिलीवरी के लिए साल के सबसे व्यस्त दिनों में से एक हो सकता है। मगर इस मौके पर जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकइट, जेप्टो, अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत कई प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी कर्मचारियों ने 31 दिसंबर, 2025 को देश भर में हड़ताल की घोषणा की है।
ऑनलाइन डिलिवरी पार्टनर की यह हड़ताल तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) द्वारा की जा रही है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में कई क्षेत्रीय संगठनों द्वारा भी इसका समर्थन किया जा रहा है। फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले 1 लाख से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर 31 दिसंबर की शाम को ऐप से लॉग आउट कर देंगे या काफी कम काम करेंगे।
31 दिसंबर की शाम को 2026 से पहले आमतौर पर रिकॉर्ड ऑर्डर आएंगे। ऐसे में कम डिलीवरी होने से इन प्लेटफॉर्म को काफी नुकसान होगा। वहीं यूनियनों का मानना है कि ऐसे समय में हड़ताल कंपनियों को उनकी मागों पर गंभीर तरीके से सोचने पर मजबूर करेगी। हड़ताल के चलते दिल्ली-एनसरीआर, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और छत्रपति संभाजीनगर जैसे शहरों के साथ-साथ कई टियर-2 बाजार साल के आखिर में पार्टी के दौरान फूड ऑर्डर, ग्रोसरी डिलीवरी और लास्ट मिनट शॉपिंग प्रभावित होने की संभावना है।
नए साल से पहले की शाम को हड़ताल का आयोजन करने वाले यूनियनों का कहना है कि फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स के तेजी से विस्तार के बावजूद डिलीवरी कर्मचारियों को न तो ठीक वेतन मिल रहा है। इसमें नौकरी की कोई सुरक्षा नहीं रहती है और यहां तक कि काम करने की स्थिति भी बिलकुल बेहतर नहीं है। सभी प्लेटफॉर्म स्पीड और ग्राहक सुविधा को ही प्राथमिकता देते हैं। जबकि डिलीवरी कर्मचारियों पर अधिक दबाव आता है और उनकी आय घट जाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999