Oppo Reno 15 Pro Mini में होगा 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले, लीक हुआ प्राइस

Oppo Reno 15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है

Oppo Reno 15 Pro Mini में होगा 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले, लीक हुआ प्राइस

पिछले महीने Oppo Reno 15 सीरीज को चीन में पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट हो सकता है
  • Oppo Reno 15 Pro Mini में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Reno 15 सीरीज में तीन मॉडल शामिल होंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart के जरिए की जाएगी। 

इस सीरीज के Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने इस स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स प्राइस को लीक किया है। Oppo Reno 15 Pro Mini के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये का हो सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन्स के बॉक्स प्राइसेज अक्सर इनके रिटेल में बिक्री के प्राइसेज से ज्यादा होते हैं। इस टिप्सटर का कहना है कि Oppo Reno 15 Pro Mini के इस वेरिएंट को 59,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके लिए कुछ डिस्काउंट ऑफर भी मिल सकते हैं। 

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.6 mm बेजेल्स के साथ होगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस लगभग 7.99 mm और भार लगभग 187 ग्राम का होगा। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि Oppo Reno 15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। Oppo Reno 15 Pro Mini में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। 

पिछले महीने चीन में पेश किए गए Oppo Reno 15 Pro में 6.78-इंच Full-HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Oppo Reno 15 में 6.32-इंच Flexible AMOLED डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 का इस्तेमाल किया गया है। Oppo Reno 15 और Oppo Reno 15 Pro में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »