सिर्फ दो दिन बाद 2026 आने वाला है और ऐसे मौके पर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने नए साल के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं।
Photo Credit: WhatsApp
WhatsApp सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।
सिर्फ दो दिन बाद 2026 आने वाला है और ऐसे मौके पर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने नए साल के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। नए साल का दिन वॉट्सऐप के लिए काफी व्यस्त होता है, जिस दिन यूजर्स एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए इसका जमकर उपयोग करते हैं। नए साल के दौरान इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा मैसेज भेजे जाते और कॉल की जाती है। यह यूजर्स के लिए अलग-अलग क्षेत्रों और समय पर दोस्तों और परिवार से जुड़ने का सबसे सरल तरीका है। आइए वॉट्सऐप के नए साल के मौके पर आए नए फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
WhatsApp एक दिन में दुनिया भर में 100 अरब से ज्यादा मैसेज और करीबन 2 अरब कॉल को मैनेज करता है। नए साल के 24 घंटों के दौरान यूजर्स की एक्टिविटी इससे भी ज्यादा पहुंच जाती है, जिसमें मैसेज, ग्रुप चैट, वॉयस कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग का उपयोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए किया जाता है। नए साल 2026 के स्टिकर पैक, वीडियो कॉल इफेक्ट्स, एनिमेटेड रिएक्शन और एनिमेटेड स्टेटस स्टिकर अब उपलब्ध हैं।
नए साल के मौके पर WhatsApp ने कई फीचर्स को अस्थायी तौर पर उपलब्ध किए हैं। सबसे पहले 2026 स्टिकर पैक आता है, जो कि नए साल की शुभकामनाएं चैट में भेजने के लिए 2026 पर आधारित एक नया स्टिकर पैक है। उसके बाद वीडियो कॉल इफेक्ट दिया गया है जिसमें यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान इफेक्ट आइकन पर टैप करके आतिशबाजी, कॉन्फेटी और स्टार एनिमेशन आदि इफेक्ट लागू कर सकते हैं। वहीं एनिमेटेड कॉन्फेटी रिएक्शन में यूजर्स कॉन्फेटी इमोजी का उपयोग करके मैसेज पर रिएक्शन देते हैं तो स्पेशल एनिमेटेड रिएक्शन नजर आते हैं। सबसे आखिर में स्टेटस में एनिमेटेड स्टिकर है, जो कि WhatsApp पहली बार स्टेटस अपडेट में एनिमेटेड स्टिकर लाया है, जिसमें एक एनिमेटेड स्टिकर के साथ एक 2026 लेआउट भी शामिल है।
ग्रुप चैट में नए साल की प्लानिंग के लिए WhatsApp पर काफी टूल्स उपलब्ध हैं। इवेंट क्रिएट और पिन के जरिए यूजर्स इवेंट बना सकते हैं, उसे चैट में पिन कर सकते हैं, RSVP पा कर सकते हैं और अपडेट शेयर कर सकते हैं। पोल का उपयोग फूड, ड्रिंक और एक्टिविटी के बारे में फैसला लेने के लिए किया जा सकता है। लाइव लोकेशन शेयरिंग से सभी यूजर्स वेन्यू का पता लगा सकते हैं और सुरक्षित आगमन और वापसी का पता कर सकते हैं। वॉइस और वीडियो नोट्स के जरिए खास पलों को कैप्चर किया जा सकता है और उन्हें उन लोगों के साथ शेयर किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!